---Advertisement---

Bakrid 2023: उर्फी जावेद से लेकर सलमान तक खास अंदाज में मनाते हैं त्यौहार, किंग खान की रईसी जान लगेगा झटका

Bakrid 2023: देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोगों के बीच इस त्यौहार को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फेस्टिव सीजन का खुमार ना सिर्फ आम जनता पर बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स पर भी देखने को मिलता है। इस दौरान ना सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स एक दूसरे के गले लगते ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 9:00 पूर्वाह्न

eid 2023
Follow Us
---Advertisement---

Bakrid 2023: देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोगों के बीच इस त्यौहार को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फेस्टिव सीजन का खुमार ना सिर्फ आम जनता पर बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स पर भी देखने को मिलता है। इस दौरान ना सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स एक दूसरे के गले लगते हैं बल्कि अपने फैंस को भी त्यौहार की बधाइयां देते हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस से नामी सेलेब्स रूबरू होते हैं। वहीं सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक की बकरीद पर लोगों की नजरें टिकी रहती है। फैंस को इंतजार रहता है कि कब उनके फेवरेट स्टार्स उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं दे। इस सब के बीच क्या आप जानते हैं कि सलमान, उर्फी जावेद से लेकर शाहरुख तक बकरीद कैसे करते हैं सेलिब्रेट।

सलमान का अंदाज है जुदा

सलमान खान अपनी दरियादिली और फैंस के बीच बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में बकरीद के मौके पर वह फैंस से रूबरू होते हैं और अपने घर की बालकनी में आकर नीचे आए अपने चाहने वालों से खास अंदाज में रूबरू होते हैं। बकरीद के दिन वह सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बकरीद सलमान के लिए काफी खास त्यौहार है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

नवाबों के स्टाइल में शाहरुख करते हैं सेलिब्रेट

अगर बकरीद की बात करें तो शाहरुख खान इस त्यौहार को काफी अलग तरीके से मनाते हैं। किंग खान के लिए अलग नस्ल के बकरे फ्लाइट से आते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पिछली बार किंग खान के लिए जो बकरा आया था वह 6 लाख के थे। वहीं एक बार उन्होंने 12 लाख रुपए का भी बकरा खरीदा था।

आमिर खान इस अंदाज में करते हैं सेलिब्रेट

आमिर खान की बकरीद की बात करें तो वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते हैं और लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं और इस खास दिन को खूब इंजॉय करते हैं।

इस तरह बकरीद मनाती है सोहा

नवाबों की बेटी यानी सोहा अली खान की बात करें तो वह इस खास मौके पर अपने परिवार यानी सैफ अली खान और अपनी मां से मिलने के लिए जाती हैं। सिर्फ फैमिली के साथ इस खास दिन को इंजॉय करती हैं। सैफ अली खान और सोहा अली खान के लिए यह खास दिन काफी मायने रखती है।

फैमिली के साथ दिखी थी सारा

अगर हम सारा अली खान की बात करें तो पिछले साल आपको याद होगा कि सारा अपने भाई जैद, तैमूर और पिता सैफ अली के साथ पोज देती हुई नजर आई थी। बकरीद के दिन वह अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह फैमिली के साथ एंजॉय करती हुई नजर आई। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि इस बार सारा क्या करती हैं।

उर्फी का दिखा था अलग फैशन

बकरीद मनाने वाले सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में उर्फी जावेद को हम कैसे भूल सकते हैं। अगर बीते साल की बात करें तो इस खास दिन पर उर्फी साड़ी और ब्रालेट में स्टाइल मारती हुई नजर आई थी। इस दौरान वह पैपराजी से खास अंदाज में रूबरू हुई थी। वहीं वह कैमरे पर मिठाई खाती हुई नजर आई थी। अब इस बार बकरीद पर क्या कमाल करती है यह देखना दिलचस्प है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026