---Advertisement---

वेब की दुनिया की सबसे बड़ी फीमेल स्टार Barkha Singh ने खुद को बताया तेलगु फिल्मों की बड़ी फैन

Barkha Singh : बरखा सिंह ने खुद को भारतीय कंटेंट की दुनिया में एक बहुत ही मशहूर कलाकार के रूप में स्थापित किया है। अलग-अलग माध्यमों और कंटेंट फॉर्मेट में काम करके, उन्होंने हर सीज़न में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है और एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। एक सफल अभिनेत्री होने ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 20, 2024 9:00 अपराह्न

Barkha Singh
Follow Us
---Advertisement---

Barkha Singh : बरखा सिंह ने खुद को भारतीय कंटेंट की दुनिया में एक बहुत ही मशहूर कलाकार के रूप में स्थापित किया है। अलग-अलग माध्यमों और कंटेंट फॉर्मेट में काम करके, उन्होंने हर सीज़न में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है और एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। एक सफल अभिनेत्री होने के नाते, बरखा ने अपने आपको ब्रांडों और फिल्म मेकर्स की दुनिया में भी एक प्रभावशाली नाम बनाया है।

बरखा सिंह का बड़ा बयान

हाल ही में एक इंटरव्यू में बरखा सिंह से उनके लैंगुएज-एगनॉस्टिक कंटेंट में उनकी रुचि के बारे में पूछा गया और अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, “मेरा जन्म विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में हुआ था और मैं वहां अक्सर जाती रहती हूं। मैं तेलुगु सिनेमा की बहुत बड़ी फैन रही हूं।! वे एक्शन, मसाला एंटरटेनर्स का एक परफेक्ट मेल हैं… कुछ ऐसा जो मुझे वास्तव में उत्साहित करता है।”

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह साउथ इंडस्ट्री से आने वाली फिल्मों और शोज का हिस्सा बनना पसंद करेंगी, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल! हिंदी इंडस्ट्री में अलग अलग जेनरे को एक्सप्लोर करने के बाद अब मैं साउथ और पैन इंडिया फिल्मों और शोज का हिस्सा बनने का इंतजार कर रही हूं। वहां से आने वाले मनोरंजक, थ्रिलिंग कंटेंट के साथ, मैं तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में कंटेंट को एक्सप्लोर की इच्छा रखती हूं।”

ऐसे में जब आगे बरखा सिंह से पूछा गया कि क्या वह पहले से ही किसी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रही हैं, उन्होंने जवाब दिया, “मेरे पास इंडस्ट्री से कुछ स्क्रिप्ट आ रही हैं लेकिन मुझे अभी तक ऐसी कहानी नहीं मिली है जिसका हिस्सा बनना मैं पसंद करू औऱ जिसमें एंटरटेनमेंट, थ्रिल और स्टोरीलाइन का परफेक्ट तड़का लगा हो। मेरे लिए, किरदार अधिक मायने रखता है लेकिन अगर कहानी सीटों के किनारे पर ले आए, तो क्यों नहीं!”

बरखा सिंह का वर्कफ्रंट

इस बीच, वर्कफ्रंट पर उनके पास कई परियोजनाएं हैं जिन पर वह इस साल काम कर रही हैं। इसमें अंगद बेदी-स्टारर लीगल ड्रामा ‘ए लीगल अफेयर’ शामिल है जिसमें वो अहम भूमिका में दिखाई देंगी, जो हिट कोरियाई सीरीज ‘सस्पिशियस पार्टनर’ का ऑफीशियल रिमेक है, और इसे दिल्ली और मुंबई में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026