---Advertisement---

विपुल अमृतलाल शाह की Bastar:The Naxal Story को लेकर सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह! नेटिजन्स एक और रोमांचक फिल्म के लिए हैं बेताब!

Bastar:The Naxal Story: विपुल अमृतलाल शाह ने जब से 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म ने फैंस का काफी उत्साह बढ़ाया हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 18, 2024 6:38 अपराह्न

BastarThe Naxal Story
Follow Us
---Advertisement---

Bastar:The Naxal Story: विपुल अमृतलाल शाह ने जब से ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की घोषणा की है, फैन्स और दर्शक निर्माताओं की एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट, जो कि 15 मार्च 2024 अनाउंस हुई है, ने सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। वहीं मेकर्स द्वारा जारी किए गए फर्स्ट-लुक पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू कर दी है। बता दें, 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक, ‘द केरल स्टोरी’ देने के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ के साथ एक और चौंकाने वाली, बोल्ड और रियल कहानी लाने के लिए तैयार हैं।

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी

हाल ही में जारी फर्स्ट-लुक पोस्टर ने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की दुनिया और अदा शर्मा के किरदार के बारे में जानकारी दी है। इस बार वह फिल्म में आईजी नीरजा माधवन की भूमिका निभा रही हैं, जो टीम की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘द केरला स्टोरी’ की तुलना में और ज्यादा रॉ और बोल्ड होने वाली है। कहा जाता है कि यह फिल्ममेकर की उस अप्रकाशित और उन कहानियों को कवर करने की यात्रा है, जिन्हें किसी ने पेश करने की हिम्मत नहीं की। पोस्टर्स का असर ‘द केरला स्टोरी’ से भी ज्यादा है और फिल्म दर्शकों की विशलिस्ट में शामिल हो गई है.

यहां सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स द्वारा दिए गए कुछ रिएक्शन्स हैं, जो फिल्म की ताकत और जनता के बीच इसकी चर्चा को दर्शाता हैं:

यूजर्स के रिएक्शन

फिल्म के पोस्टर की तारीफ करते हुए एक नेटीजन ने सोशल मीडिया पर लिखा-
“#BastartheNaxalStory का पोस्टर आया जो कि खौफनाक है। ये पोस्टर ऐसा भयानक है तो फिर फिल्म क्या खतरनाक होगी।”

https://twitter.com/sathish_offical/status/1747547272026710107

एक नेटीजन ने फिल्म को राजनीतिक पार्टी से जोड़ते हुए लिखा,
“#Bastar फिल्म कांग्रेस पार्टी को बेनकाब करेगी? छत्तीसगढ़ और बस्तर क्षेत्र में बहुत कुछ हुआ है… जो कॉन्ट्रोवर्शियल है।”

https://twitter.com/Shekhar__O7/status/1747547659752391063

एक दूसरे यूजर ने ‘द केरल स्टोरी’ की टीम की सराहना करते हुए लिखा,
“ओएमजी, बस्तर का पोस्टर असाधारण है। यह फिल्म भी द केरल स्टोरी के निर्माताओं द्वारा बनाई गई है। फिरसे भूचाल आने वाला आने वाला है मार्च में।”

एक और यूजर ने लिखा,
“#Bastar 15 मार्च को रिलीज होगी। पोस्टर बेहद खतरनाक है। फिल्म फिर से द केरल स्टोरी की बीओ हिस्ट्री दोहराएगी”

जबकि फर्स्ट लुक पोस्टर ने फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ाई हैं, यह पूरी फिल्म और उन घटनाओं की सिर्फ 1% झलक है जिसे विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन जनता के सामने पेश करने जा रहे हैं।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026