---Advertisement---

Battle Of Galwan: गणतंत्र दिवस होगा सलमान खान फैंस के लिए और भी एक्साइटिंग, ‘मातृभूमि’ सॉन्ग को लेकर इन दिग्गजों ने मिलाया हाथ

Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान से मातृभूमि सॉन्ग की झलक दिखाई गई और इसके साथ ही रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई। आखिर इस गाने को कौन से सिंगर्स आवाज देने वाले हैं आईए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 23, 2026 1:09 अपराह्न | Updated: जनवरी 23, 2026 1:47 अपराह्न

Battle Of Galwan
Follow Us
---Advertisement---

Battle Of Galwan: किसी भी मौके को खास बनाना सलमान खान बखूबी जानते हैं और यही वजह है कि अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान से हुआ गणतंत्र दिवस के मौके पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां, दरअसल उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान से मातृभूमि सॉन्ग को गणतंत्र दिवस के मौके पर जारी करने की प्लानिंग हो चुकी है। ऐसे में यह निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए एक्साइटिंग है। वहीं बता दे कि इस गाने के लिए इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने हाथ मिलाया है जो काफी एक्साइटिंग हो सकता है। मातृभूमि सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की दीवानगी देखी जा रही है।

कब रिलीज होने वाला है बैटल ऑफ गलवान सॉन्ग

बैटल ऑफ गलवान के इस सॉन्ग मातृभूमि की झलक दिखाते हुए लिखा गया, “मातृभूमि कल जारी होगा।” जहां तिरंगा की झलक दिखाई देती है और इसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई ह सलमान खान के सॉन्ग को लेकर लोग पहले ही इसे हिट बता रहे हैं और खास इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि इसके लिए कई दिग्गजों ने हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं आखिर मातृभूमि सॉन्ग को स्पेशल बनाने में कौन से सिंगर अपनी आवाज देने वाले हैं।

Battle Of Galwan सॉन्ग ‘मातृभूमि’ सॉन्ग को लेकर इन सिंगर्स ने बटोरी लाइमलाइट

बैटल ऑफ गलवान सॉन्ग मातृभूमि को लेकर हिमेश रेशमिया, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल को टैग किया गया है जो यह दिखाने के लिए काफी है कि मातृभूमि से ये दिग्गज फैंस का दिल जीतने के लिए आने वाले हैं। वहीं लोगों की एक्साइटमेंट कमेंट सेक्शन में देखी जा रही है जहां अरिजीत और सलमान खान को एक साथ देखने के लिए फैंस भी बेताब नजर आ रहे हैं। गणतंत्र दिवस से पहले 24 जनवरी 2026 को यह सॉन्ग रिलीज होगा जो फैंस के लिए खास हो सकता है।

बैटल ऑफ गलवान टीजर को लोगों ने खूब प्यार दिया था और अब ऐसे में सॉन्ग रिलीज के बाद यह क्या धमाका करती है देखना खास है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026