Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: स्वतंत्रता दिनस के खास मौके पर सनी देओल और इमरानी हाशमी ऑडियंस और फैंस के लिए दो अलग-अलग कॉन्सेप्ट की मूवी लेकर थे। एक तरफ सनी देओन की ‘बंटवारा 1947’ तो वहीं, दूसरी तरह इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ थी। ये दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थीं। फैंस को उम्मीद थी कि, सनी देओल ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2 ‘की तरह इस खास अवसर पर कलेक्शन से तबाही मचा देंगे। लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल को बड़ा झटका दे दिया। अब इसकी ऐसी हालत है कि, बजट निकाल पाना भी मेकर्स के लिए चुनौती बना हुआ है। वहीं, ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Batwara 1947 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 10वें दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4502 शोज से हुई है। वहीं, भारत में सनी देओल की फिल्म टोटल कमाई 43.67 करोड़ कमा चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 8.85 करोड़ रुपए है। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाती इस मूवी का टोटल कलेक्शन 52.52 करोड़ रुपए है। वहीं, इसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है। वहीं, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में इसे बनाया गया है।
Awarapan 2 Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 10वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 13632 शोज से हुई है। भारत में ये मूवी टोटल कमाई 162.50 करोड़ रुपए कर चुकी है। विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 30.30 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही आवारापन 2 टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 192.80 करोड़ रुपए कर चुकी है। इस मूवी का बजट 30 से 40 करोड़ रुपए है और ये बेहुत जल्द 200 करोड़ के क्लब शामिल होने वाली है।
सनी देओल की फिल्म पर क्यों भारी पड़ी इमरान हाशमी की मूवी?
आपको बता दें, इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के प्रति फैंस का क्रेज इसकी लव स्टोरी और गानों के लेकर काफी बढ़ा हुआ है। ये मूवी साल 2007 में आयी ‘आवारापन’ की सीक्कवल है। जिसकी वजह से सनी देओल की बंचवारा 1947 का कलेक्शन गिरा है। इसके साथ ही कुछ लोगों का मानना है कि, इसकी मूवी में कुछ नयापन नहीं है। जिसके कारण दर्शक और फैंस इसे देखने से बच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।







