---Advertisement---

Beef On Netflix: सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही ‘बीफ’ सीरिज, क्या अलग स्टोरी यूजर्स का खींच रही ध्यान

Beef On Netflix: अमेरिकन एक्टर स्टीवन येउन और अमेरिकन कॉमेडियन एक्टर अली वोंग की वेब सीरीज 'बीफ' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। यह वेब सीरीज अलग स्टोरी की वजह से ट्रेंड में है और दर्शक इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2023 2:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Beef On Netflix: ओटीटी लवर्स दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स शानदार एंटरटेनमेंट लाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है और अगर आपको डार्क कॉमेडी पसंद है तो आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो अपने कंटेंट के लिए दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। हम बात कर रहे है अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ‘बीफ’ के बारे में जो खूब चर्चा में है। बीफ को लेकर फैंस के बीच अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है।

क्या है इस वेब सीरीज की कहानी

बीफ वेब सीरीज दो ऐसे अजनबियों की कहानी है जो एक रोड रेज की घटना में आमने सामने आते हैं और यहां से शुरू होता है दोनों के बीच झगड़ा। इस झगड़े के बाद दोनों एक दूसरे से बदला लेने के लिए पूरी सीरीज में मौके की तलाश में रहते हैं और मौके पर करते हैं सटीक वार। एक असफल कॉन्ट्रैक्टर और एक एंटरप्रेन्योर जो अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना चाहती है पर हालातों के आगे इस जोर नहीं चल रहा है। दोनों की पर्सनल लाइफ में भी मुसीबतें कम नहीं है पर उनका मकसद सिर्फ किस तरह एक दूसरे से बदला लेने पर टिक जाता है, ये इस सीरीज में शानदार तरीके से पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: सलमान की हीरोइन की लव स्टोरी है सुपरहिट, प्यार के खातिर Ayesha Takia ने कबूल किया था इस्लाम

वेब सीरीज की स्टार कास्ट

अमेरिकन एक्टर स्टीवन येउन और अमेरिकन कॉमेडियन एक्टर अली वोंग ने इस वेब सीरीज में लीड रोल निभाया है। वहीं जोसेफ ली, यंग माज़िनो, डेविड चो और पट्टी यासुताक ने सपोर्टिंग रोल में शानदार काम किया है। स्टीवन येउन ने बेहद खूबसूरती से डैनी चो का किरदार निभाया है और अली वोंग से एमी लाउ के किरदार में जबरदस्त एक्टिंग पेश की है। इस वेब सीरीज को कोरियाई राइटर और निर्देशक ली सुंग जिन ने बनाया है , जिन्हें डेव और अनडन जैसे टीवी सीरीज के लिए जाना जाता है।

नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज हुई बीफ वेब सीरीज

ये वेब सीरीज 6 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ये वेब सीरीज आपको डार्क कॉमेडी के साथ- साथ हर तरह के इमोशन से कनेक्ट करेगी। रेटिंग के मामले में भी ये वेब सीरीज काफी कामयाब साबित हो रही है और दर्शकों द्वारा मिली अब तक की प्रतिक्रियाएं इसे हिट वेब सीरीज का दर्जा दे चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026