---Advertisement---

Best Romantic K-Dramas: दिलों में प्यार जगा देंगे ये 5 कोरियन ड्रामा, दुनियाभर में मचाया है तहलका

Best Romantic K-Dramas: पिछले कुछ सालों में कोरियन सीरीज़ का क्रेज़ भारत में काफ़ी बढ़ गया है। एक्शन से लेकर रोमांस तक हर थीम के ड्रामों ने भारतीय फैंस के बीच अच्छी ख़ासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। अगर आप कोरियन सीरीज़ की दुनिया में नए हैं और रोमांस थीम पर बनी सीरीज़ देखना पसंद ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 7, 2023 12:12 पूर्वाह्न

Romantic Kdrama
Follow Us
---Advertisement---

Best Romantic K-Dramas: पिछले कुछ सालों में कोरियन सीरीज़ का क्रेज़ भारत में काफ़ी बढ़ गया है। एक्शन से लेकर रोमांस तक हर थीम के ड्रामों ने भारतीय फैंस के बीच अच्छी ख़ासी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। अगर आप कोरियन सीरीज़ की दुनिया में नए हैं और रोमांस थीम पर बनी सीरीज़ देखना पसंद करते हैं तो हम आपके लिए 5 ऐसे कोरियन ड्रामा लेकर आए हैं जो आपको अपना दीवाना बना देंगे।

रोमांस से भरपूर हैं ये 5 कोरियन ड्रामा

गार्डियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड (Guardian: The Lonely and Great God)

गार्डियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड कोरिया की सबसे मशहूर जब सीरीज़ में से एक है जिसमें भारत में भी तेज़ी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। साल 2016 में रिलीज़ हुए इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी किम शिन नाम के एक गॉब्लिन के जीवन पर आधारित है। किम शिन एक ऐसा गॉब्लिन है जिसके सीने में 900 साल से एक तलवार घुसी हुई है जिसे केवल उसकी होने वाली पत्नी ही बाहर निकाल सकती है। कमाल की लवस्टोरी और इमोशन्स से भरा ये ड्रामा देख आप भी खुद को रोने से रोक नहीं पाएंगे।

क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing On You)

साल 2019 का सबसे पॉपुलर के ड्रामा क्रैश लैंडिंग ऑन यू अपनी ज़बरदस्त स्टोरीलाइन के लिए जाना जाता है। इस ड्रामा ने न केवल लोगों के दिलों में प्यार की भावना जगाई बल्कि शो के मेन लीड्स को भी प्यार के बंधन में बाँध दिया। जी हाँ इसी शो के दौरान कोरियन अभिनेत्री सौंन ये जिन (Son Ye Jin) और अभिनेता ह्यून बिन (Hyun Bin) को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शो ख़त्म होने के कुछ समय बाद शादी कर ली।

द किंग: एटरनल मोनार्क (The King: Eternal Monarch)

कोरियन हार्टथ्रौब ली मिन हो (Lee Min Ho) का मशहूर ड्रामा द किंग: एटरनल मोनार्क को भी भारत में काफ़ी सफलता मिली। के-ड्रामा फैंस के दिलों में इस ड्रामा की एक ख़ास जगह है। पैरेलल यूनिवर्स की अनोखी कहानी वाले इस ड्रामा ने एक अलग जादूई दुनिया दिखाई जिसके पास है ख़ूब पसंद किया।

बिज़नेस प्रपोजल (Business Proposal)

साल 2022 में रिलीज़ यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा एक युवा महिला किम सो ह्यून के ईद-गिर्द घूमता है। किम सो ह्यून एक सफल बिज़नसवुमन बनने का सपना देखती है जिस दौरान उसकी मुलाकात एक अमीर सीईओ हान जी हून से होती है, जो अपने परिवार के बिज़नेस को बचाने के लिए उसके सामने नकली शादी का प्रस्ताव रखता है। के-ड्रामा फैंस के बीच यह ड्रामा भी काफ़ी पॉपुलर है।

होमटाउन चा चा चा (Hometown Cha Cha Cha)

यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है। इस सीरीज़ की कहानी सियोल के एक दांत के डॉक्टर यूं ह्ये जिन और एक छोटे से समुद्र तटीय शहर में रहने वाले एक नौकर होंग डू शिक के इर्द-गिर्द घूमती है। वह धीरे-धीरे अपने जीवन में उलझते जाते हैं लेकिन आख़िर में प्यार, दोस्ती और व्यक्तिगत विकास तीनों ही पा लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026