---Advertisement---

Bharat Kapoor : ‘चंद्रकांता’ सहित इन 5 शोज से भरत कपूर ने घर-घर बनाई पहचान, जानकर बचपन की यादें हो जाएगी ताजा

Bharat Kapoor : भरत कपूर ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम थे। 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया। जिसके कारण फैंस काफी टूट गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Bharat Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Kapoor : टीवी से लेकर थिएटर की स्क्रीन तक पर राज करने वाले भरत कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका निधन 27 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट से हो गया है। बताया जा रहा है कि, उनकी बॉडी के तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। पिछले तीन दिनों से वो मुम्बई के सायन अस्पताल में भर्ती थे । उनकी मौत की खबर एक्टर और उनके दोस्त अवतार गिल ने दी है। जैसे ही भरत कपूर के मरने की खबर आयी वैसे ही फैंस के बीच मातम फैल गया। भरत कपूर पिछले 40 सालों से काम कर रहे थे। भरत कपूर अपने नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते थे, उन्होंने सबसे ज्यादा पुलिस इंस्पेक्टर और कमिश्नर की भूमिका निभाई है।

Bharat Kapoor को ‘चंद्रकांता’  ने किया फेमस

भरत कपूर को घर-घर पहचान दिलाने वाले टीवी सीरियल ‘कहानी चंद्रकांता की’ को कोई नहीं भूल सकता है। साल 2011 में इस शो ने अपनी पहचान बना ली थी। यही कारण है कि, काफी सारे लोग उन्हें इसी शो से जानते थे।

‘भाग्यविधाता’ टीवी शो से घर-घर में छाए भरत कपूर

भरत कपूर ने कलर्स टीवी पर आने वाले बेहद फेमस शो ‘भाग्यविधाता’ में सिद्धेश्वर सिन्हा नाम के कैरेक्टर को प्ले किया था। इसमें वो बिहार के मोतिहारी जिले के एक दबंग इंसान थे। जो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते थे। ये कलर्स के सबसे फेमस शोज में से एक है। इसमें उनके नेगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया।

‘तारा’ में भरत कपूर का किरदार हुआ फेमस

भरत कपूर ने 90 के दशक में टीवी पर आने वाले बेहद फेमस शो ‘तारा’ में भी काम किया है। इसमें उनका अशोक गहलोत का किरदार काफी पसंद किया गया। इसमें उनकी कड़क आवाज और विलेन के रोल ने लोगों को काफी प्रभावित किया था।

‘अमानत’ में 7 बेटियों के मजबूत पिता 

90 के ही दशक में जी टीवी पर अमानत नाम का शो आता था। इसमें भरत कपूर ने लीड रोल अमित के पिता का किरदार निभाया था। सात बेटियों के मजबूत पिता का किरदार उनका काफी पसंद किया गया । उनका शांत और संघर्ष वाला किरदार काफी पसंद किया गया। भरत कपूर को इसीलिए काफी पसंद किया गया था।

‘सांंस’ टीवी शो में किया नीना गुप्ता के साथ काम

भरत कपूर और नीना गुप्ता का बेहद फेमस शो सांस 9 के दशक में काफी पसंद किया जाता था। इसमें कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभालने वाले उनके रोल को काफी पसंद किया गया है।

भरत कपूर की फेमस फिल्में

भरत कपूर सिर्फ टीवी की दुनिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी वो एक बड़ा नाम था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘नूरी’ फिल्म से की थी। इसके बाद वो ‘खुदा गवाह’, ‘बाजार’ , ‘गुलामी’, ‘आखिरी रास्ता’ और ‘स्वर्ग ‘जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pranit More

जून 23, 2026

Thalapathy Vijay

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 11

जून 23, 2026

Ranbir Kapoor

जून 23, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4

जून 23, 2026