---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘तु पलट जईब’ में अक्षरा सिंह और निरहुआ के रोमांस ने बढ़ाई गर्मी, गाने को मिले मिलियन पार व्यूज

Bhojpuri dance video: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अक्षरा सिंह की जोड़ी कमाल की लगती है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है और हाल ही में उनका एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। निरहुआ और अक्षरा साथ में जब रोमांस करते नजर आए तो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 12:01 अपराह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अक्षरा सिंह की जोड़ी कमाल की लगती है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है और हाल ही में उनका एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। निरहुआ और अक्षरा साथ में जब रोमांस करते नजर आए तो फैंस के बीच तहलका मचना तो लाजमी है। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक गाना ‘तु पलट जईब’ काफी वायरल हो रहा है और उनके इस पुराने गाने का भी खुमार लोगों पर खूब दिख रहा है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को यहां तक पहुंचाने में इन दोनों कलाकारों का योगदान सराहनीय है और यही वजह है कि यह गाना खूब चर्चा में है। निरहुआ और अक्षरा के इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और अक्षरा का रोमांस है खास

इस गाने को भोजपुरी लवर्स की पसंद और डिमांड को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यही वजह है कि यह इन्टरनेट पर तबाही मचा रही है। गाने में रोमांस से लेकर उन सभी चीजों को फिल्माया गया है जो इसे हिट बनाने के लिए काफी है। इस वीडियो में कपल के बीच कहासुनी से लेकर बेडरूम रोमांस तक को दिखाया गया है जिसकी वजह से लोग इसे खूब देख रहे हैं। निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी साथ में अपने डांस से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग वाकई काफी अलग है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Dance Video: ‘मुरब्बा’ गाने में खेसारी ने इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस से लगाई आग, शिल्पी राज का भी चला जादू

मिलियन पार हैं व्यूज

निरहुआ और अक्षरा के इस गाने को SRK MUSIC यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 3 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुए इस गाने को लोग आज भी खूब देख रहे हैं और यह आंकडा लगातार बढ़ रहा है। ‘तू पलट जईब’ गाना ‘जान लैबू का’ का है और इसे खुद अक्षरा सिंह और ओम झा ने आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स यादव राज के हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों की जोड़ी साथ नजर आई है और तबाही मचा रही हो। ये स्टार्स अपने फैंस को खुश करने के लिए सबकुछ करना जानते हैं और यही वजह है कि आज इनकी तगड़ी फैन फ़ॉलोविंग है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026