---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘प्यार वाली बात होखे दा’ गाने पर निरहुआ-मोनालिसा के अंदाज ने चुराया दिल, रिकॉर्डतोड़ मिले व्यूज

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री की अगर बात करें तो यहां दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा की अपनी एक अलग पहचान है। दोनों ही अपने क्षेत्र में काफी मंजे हुए कलाकार है लेकिन अगर इनकी जोड़ी की बात करें तो यह ऑनस्क्रीन काफी हिट है। एक समय में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 1:43 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री की अगर बात करें तो यहां दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा की अपनी एक अलग पहचान है। दोनों ही अपने क्षेत्र में काफी मंजे हुए कलाकार है लेकिन अगर इनकी जोड़ी की बात करें तो यह ऑनस्क्रीन काफी हिट है। एक समय में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों से खूब प्यार मिला था जिसे देख लगता है कि जैसे यह रियल में हो रहा है। निरहुआ और मोनालिसा कई फिल्मों और गानों में एक साथ नजर आ चुके हैं। यही वजह है कि इस कपल के पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं और ऐसे में उनका एक गाना काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर किस गाने की हम कर रहे हैं बात।

रोमांस से निरहुआ और मोनालिसा ने लगाई आग

वायरल हो रहे इस गाने की बात करें तो इसमें निरहुआ और मोनालिसा ‘प्यार वाली बात होखे दा’ गाने पर ताबड़तोड़ रोमांस कर रहे हैं। जहां मोनालिसा रेड और ग्रीन साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं उन्हें देख निरहुआ अपना दिल हार जाते हैं। दोनों जिस तरह अपने रोमांस से सोशल मीडिया का पारा गर्म कर रहे हैं यह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। भोजपुरी लवर्स के लिए यह गाना काफी खास है। मोनालिसा और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट नजर आ रही है और दोनों साथ में जिस तरह रोमांस कर रहे हैं वह किसी के भी दिल को घायल करने के लिए काफी है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: ‘आम के स्वाद’ लेते हुए रानी संग रोमांटिक हुए खेसारी, कुछ ही घंटो में ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह

निरहुआ के गाने को मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

‘प्यार वाली बात होखे दा’ गाने की बात करें तो यह फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ से है। इस भोजपुरी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना और आलोक कुमार ने अपनी आवाज दी है। कहने में दो राय नहीं है कि इस गाने को लोगों ने काफी प्यार दिया है। एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल से 6 जनवरी 2018 को जारी इस गाने को अब तक 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह इस बात को बखूबी बयां करती है कि यह गाना इंडस्ट्री में कितना मशहूर है। इस गाने को राजेश और रजनीश ने म्यूजिक दिया है वहीं लिरिक्स प्यारे लाल यादव की है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026