---Advertisement---

Bhojpuri dance video: खेसारी और कोमल सिंह के न्यू सॉन्ग ‘हमार जिला’ का चला जादू, एक दिन में मिले इतने व्यूज

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की बात करें तो वह अपने नए गाने को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। फैंस के बीच उनका जलवा बरकरार है और यही वजह है कि लोग उनके गाने को खूब पसंद भी करते हैं और वह ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2023 1:52 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की बात करें तो वह अपने नए गाने को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। फैंस के बीच उनका जलवा बरकरार है और यही वजह है कि लोग उनके गाने को खूब पसंद भी करते हैं और वह ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल होता है। इस बीच उनका लेटेस्ट न्यू गाना ‘हमार जिला’ काफी चर्चा में है। गाने को एक दिन के भीतर बेहिसाब व्यूज मिल रहे हैं और एक्टर का जादू लोगों के बीच खूब चल रहा है।

खेसारी और कोमल की केमेस्ट्री है लाजवाब

वीडियो में खेसारी कोमल सिंह के साथ खूब रोमांस कर रहे हैं। शॉर्ट वेस्टर्न ड्रेस में एक्ट्रेस को देख खेसारी मदहोश हो जाते हैं और फिर उनका रोमांस किसी को भी कायल करने के लिए काफी है। गाने में दोनों स्टार्स के बीच की केमेस्ट्री और डांस देखने लायक है और स्टेप्स ऐसे हैं जिसे देख आप झुमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि खेसारी और कोमल की जोड़ी तबाही मचा रही है और दोनों जबरदस्त डांस करते नजर आए।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: ‘सईया लईका नियन सूत जाला कोरा में’ गाने में निरहुआ ने पार की हदें, मचा हंगामा

फैंस के बीच है खेसारी का खुमार

फैंस के बीच खेसारी का खुमार इस कदर देखने को मिलता है कि उनके गाने रिलीज होने के साथ लोगों के बीच वायरल होने लगते हैं। जब उनके नए गाने रिलीज नहीं होते हैं तो लोग उनके पुराने गाने को ही सुनते हैं और वह खूब वायरल भी होता है। लोगों के दिलों में खेसारी के लिए दीवानगी इस कदर बरकरार है कि वह उनके गानों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।

अब तक मिले इतने व्यूज

Aadishakti Films यूट्यूब चैनल पर ‘हमार जिला’ गाना 5 जून को जारी किया गया है और इसे अब तक 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने आवाज दी है और लिरिक्स विशाल भारती का है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026