---Advertisement---

Bhojpuri dance video: खेसारी और सपना की केमिस्ट्री देख उछल पड़े फैंस, ट्रेंड में है ‘चुम्मा ह बिटामिन’

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ नाम ऐसे हैं जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है खेसारी लाल यादव। इस एक्टर की मेहनत और लगन की वजह से आज इंडस्ट्री की अपनी एक पहचान है और इन्हें ट्रेडिंग स्टार कहा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ नाम ऐसे हैं जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है खेसारी लाल यादव। इस एक्टर की मेहनत और लगन की वजह से आज इंडस्ट्री की अपनी एक पहचान है और इन्हें ट्रेडिंग स्टार कहा जाता है। खेसारी के नए और पुराने गाने खूब चर्चा में होते हैं और खास बात यह है कि हर गाने को लोग उतना ही प्यार देते हैं। भोजपुरी स्टार भी अपना जादू चलाने में पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में एक बार फिर वह आ चुके हैं। जी हां, फैंस के बीच उनका न्यू रिलीज सॉन्ग खूब सुर्खियों में है और गाने का नाम है ‘चुम्मा ह बिटामिन’।

वीडियो में इश्क में डूबे दिखे लव बर्ड्स

गाने का वीडियो काफी रोमांटिक है जिसमें खेसारी भोजपुरी हसीना सपना चौहान के साथ जबरदस्त रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में खेसारी का सपना संग केमिस्ट्री काफी लाजवाब है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।दोनों का रोमांटिक अंदाज किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ खुलेआम इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सपना और खेसारी के स्टाइल और स्पार्क को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों जिस तरह गाने पर डांस मूव्स दिखा रहे हैं वह वाकई काफी अलग और खास है। सपना की अदाओं में कुछ तो जादू है कि खेसारी मदहोश नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: ‘जीजा जी से सिख ल’ गाने में खेसारी ने बरपाया कहर, ताबड़तोड़ मिल रहे व्यूज

ट्रेंड में आए खेसारी

इस गाने ‘चुम्मा ह बिटामिन’ गाने की बात करें तो इस गाने को खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के लिरिक्स सूरज सिंह के हैं तो म्यूजिक दीपक दिलकश और मोनू सिन्हा का है। आदित्य फिल्म युटुब चैनल से जारी इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर ट्रेंडिंग स्टार सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026