---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘ए मोर भोला’ गाने में ब्यूटी संग महादेव की भक्ति में लीन दिखे खेसारी, झूमने पर मजबूर कर देगा म्यूजिक

Bhojpuri dance video: सावन की शुरुआत के साथ बोल बम के नारे लगने शुरू हो गए हैं। वही भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन के गानों का खास महत्व है और यही वजह है कि खेसारी लाल यादव छाए हुए हैं। जहां बीते दिन उन्होंने एक बोल बम गाने को रिलीज किया था वहीं अब वह एक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 12:26 अपराह्न

khesari lal yadav
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: सावन की शुरुआत के साथ बोल बम के नारे लगने शुरू हो गए हैं। वही भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन के गानों का खास महत्व है और यही वजह है कि खेसारी लाल यादव छाए हुए हैं। जहां बीते दिन उन्होंने एक बोल बम गाने को रिलीज किया था वहीं अब वह एक बार फिर भोलेनाथ पर गाना लेकर आ गए हैं। फैंस के बीच खेसारी अपने इस अंदाज की वजह से छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो खेसारी रियल लाइफ में भी भगवान शिव के भक्त हैं ऐसे में उनके लिए सावन खास है। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो खेसारी के गाने का नाम ‘ए मोर भोला’ है। गाने में खेसारी लाल यादव अपने अंदाज से टशन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

खेसारी के इस अंदाज को निहारते रह गए लोग

‘ए मोर भोला’ गाने की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव शिव भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं और वह वायरल गर्ल ब्यूटी के साथ ताबड़तोड़ ठुमके लगा रहे हैं। उनका यह भोलेनाथ भक्ति अंदाज वाकई काफी काबिले तारीफ है। इतना ही नहीं वह भगवान शिव को खुश करने की तमाम कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। धोती और शर्ट में खेसारी का अंदाज अलग और खास है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है वही वह भोलेनाथ की भक्ति में इस कदर इन्हें क्यों नहीं किसी की खबर नहीं है ब्यूटी पी के साड़ी का पूरा साथ देती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें Video:-

ताबड़तोड़ मिल रहे हैं बोलबम गाने को व्यूज

अन्नपूर्णा फिल्म्स यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 5 जुलाई 2023 को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप के हैं तो म्यूजिक विकास यादव का है। इस बोल बम गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज संग अपनी आवाज दी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शिल्पी और खेसारी की आवाज का जादू हमेशा लोगों पर देखने को मिलता है और ऐसे में सावन में यह गाना लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026