---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘पातर पातर पियवा के’ गाने में अलग अवतार में दिखे खेसारी और रानी, पावर पैक रोमांस ने उड़ाया गर्दा

Bhojpuri dance video: खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी दोनों ही भोजपुरी के डिमांडिंग सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है और जबरदस्त फैन फॉलोविंग है जो उन्हें किस कदर चाहते हैं इसे किसी सबूत की जरुरत नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का गाना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2023 3:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी दोनों ही भोजपुरी के डिमांडिंग सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है और जबरदस्त फैन फॉलोविंग है जो उन्हें किस कदर चाहते हैं इसे किसी सबूत की जरुरत नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का गाना काफी ट्रेंड में है। यह गाना वैसे तो पुराना है लेकिन फिलहाल लोगों के बीच काफी चर्चा में है और इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस भोजपुरी हिट गाने का नाम है ‘पातर पातर पियवा के’। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आये देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

वीडियो में रोमांटिक दिखे खेसारी और रानी

‘पातर पातर पियवा के’ गाने की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पहले खेसारी संग रानी रोमांस करने जाती है और फिर उन्हें देख खेसारी भी बेकाबू हो जाते हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर थिरकते हैं और उनके बीच की बॉन्डिंग वाकई काफी खास है। यह वीडियो भोजपुरी लवर्स के लिए एक मस्टवाच है। इस वीडियो में बेडरूम रोमांस से लेकर वह हर कुछ फिल्माया गया है जो एक फैन को अपनी ओर खींच सकता है। यही वजह है कि खेसारी और रानी की जोड़ी तबाही मचा रही है।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने मचाई सनसनी, Tu Hi Baada Jaan का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

व्यूज ने मचाई है तबाही

खेसारी और रानी के इस गाने को WWR Hamar Bhojpuriya यूट्यूब से जारी किया गया है। इस वीडियो में जहां रानी और खेसारी की जोड़ी कमाल कर रही है वहीं इस गाने को खेसारी लाल यादव ने कल्पना संग अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं और यह भोजपुरी फिल्म ‘जानम’ का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा विराज भट्ट, रानी चटर्जी और पूनम दुबे भी हैं। इस गाने को अब तक 97 मिलयन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026