---Advertisement---

Bhojpuri dance video: इस हसीना संग रोमांटिक हुए खेसारी को देख लोगों के बीच मची खलबली, व्यूज ने उड़ाया गर्दा

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नाम अनजान नहीं है। दोनों इंडस्ट्री में महारथ हासिल कर चुके हैं। यह बात सच है कि खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका कोई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2023 4:32 अपराह्न

khesari lal yadav
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नाम अनजान नहीं है। दोनों इंडस्ट्री में महारथ हासिल कर चुके हैं। यह बात सच है कि खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका कोई ना कोई गाना काफी चर्चा में है। नए हो या पुराने गाने फैंस इस पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में उनका कोई ना कोई गाना लोगों के बीच सुर्खियों में है और इस बीच शिल्पी और खेसारी का एक गाना काफी पसंद किया जा रहा है जिसका नाम है ‘सेंटर पे रेंटर’।

सपना संग रोमांस ने चलाया जादू

‘सेंटर पे रेंटर’ गाने की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है और इन दोनों की जोड़ी इस गाने को हिट बनाने के लिए काफी है। हालिया रिलीज इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ ताबड़तोड़ रोमांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। खेसारी के ऑपोजिट इस गाने में सपना चौहान नजर आ रही हैं और दोनों के बीच का रोमांस लोगों को घायल करने के लिए काफी है। सपना चौहान और खेसारी हर बीट और डांस से लोगों का दिल जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी केमिस्ट्री से फैंस के दिलों को घायल करने की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

गाने को मिल रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज

इस गाने की बात करें तो ‘सेंटर पे रेंटर’ को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज में अपनी आवाज का जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी के है और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। इस वीडियो को स्पीड रिकॉर्ड यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। 9 जून 2023 को रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में लगभग 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखें वीडियो:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026