---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: Monalisa की अदाओं को देख बेहाल हुए Nirahua, ‘हिली पलंग के पलाई’ देख फैंस हुए दीवाने

Bhojpuri Dance Video: निरहुआ और मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह 'हिली पलंग के पलाई' गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। भोजपुरी लवर्स के बीच यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें निरहुआ और मोनाल्सिया रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2023 4:45 अपराह्न | Updated: अप्रैल 25, 2023 2:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की डिमांडिंग ऑन स्क्रीन कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में मोनालिसा और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शुमार है। निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी लोगों को खूब इम्प्रेस करती है और यही वजह है कि लोग इनके नए और पुराने गाने को खूब पसंद करते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जब निरहुआ और मोनालिसा साथ में रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो खूब चर्चा में है और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं । आइए देखते हैं आखिर कौन सा है यह गाना जो मोनालिसा और निरहुआ के फैंस को क्रेजी बना रहा है।

क्या है इस गाने में खास

वायरल हो रहे इस गाने का नाम है ‘हिली पलंग के पलाई’। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा और निरहुआ रोमांटिक अंदाज में आग लगा रहे हैं। वीडियो में बेडरूम रोमांस से लेकर वह सबकुछ है जिसे देखना लोगों को पसंद है। कई सीन्स ऐसे भी हैं जिसमें कई मर्यादाएं पार हुई है लेकिन भोजपुरी सॉन्ग लवर्स के लिए यह गाना काफी खास है। इस वीडियो में हमेशा की तरह मोनालिसा और निरहुआ काफी अलग दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: कभी पैंफलेट बांटकर गुजारा करते थे Varun Dhawan, ये अनसुने किस्से नहीं जानते होंगे आप

ताबड़तोड़ मिल रहे हैं गाने को व्यूज 

वीडियो में मोनालिसा ऑरेंज और ब्लू कलर की ड्रेस में काफी खुबसूरत नजर आ रही हैं। मोनालिसा को फैन्स किस हद तक चाहते हैं इसमें कोई दोराय नहीं है और अगर वह निरहुआ के साथ दिखे तो लोगों के लिए यह सोने पर सुहागा है। बता दें कि मोनालिसा और निरहुआ का यह गाना ‘हिली पलंग के पलाई’ फिल्म ‘राजा बाबू’ से है। गाने को कल्पना और छोटे बाबा ने आवाज दी है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। यह गाना वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है जिसे अबतक 13,051,597 व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखें Video:-

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026