---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘उड़ावाला ये राजा’ में आम्रपाली-निरहुआ ने अपनी हरकतों से कर दिया हैरान, कैमरे पर इस हाल में आए नजर

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दोनों अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांस से लोगों का दिल जीत लेते हैं और यही वजह है कि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2023 3:30 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दोनों अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांस से लोगों का दिल जीत लेते हैं और यही वजह है कि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना काफी चर्चा में है जिसका नाम है ‘उड़ावाला ये राजा’। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली को देख शायद आपकी भी निगाहें थम जाएंगी क्योंकि दोनों ने अपने पावर पैक रोमांस से लोगों के छक्के छुड़ा दिए हैं। जी हां, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो।

दिल चुराने में कामयाब हुए आम्रपाली और निरहुआ

‘उड़ावाला ये राजा’ गाने की बात करें तो इसमें जहां आम्रपाली पिंक नाइटी में नजर आ रही हैं वहीं निरहुआ उनके साथ रोमांस करने का मौका ढूंढ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री काबिले तारीफ है और यही वजह है कि लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस पर ताबड़तोड़ प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की अदाएं काफी दिलकश है और दोनों एक साथ जबरदस्त केमिस्ट्री बनाने में कामयाब हुए हैं। कभी बेड पर तो कभी सड़कों के बीच रोमांस करते हुए इस कपल को देख लोगों की धड़कने थम गई है। यही वजह है कि इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें Video:-

मिल रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज

‘उड़ावाला ये राजा’ गाने की बात करें तो यह भोजपुरी फिल्म राम लखन का है जिसमें निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी तूफान मचाने के लिए काफी है। फिल्म को प्रवेश लाल यादव ने प्रोड्यूस किया है तो इसे सतीश जैन ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस गाने को बीआईपीएल यूट्यूब चैनल से 8 अक्टूबर 2019 को जारी किया गया और इसे अब तक 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां तक इस गाने की बात करें तो निरहुआ और आम्रपाली की अदाएं वाकई काफी अलग है। इसमें निरहुआ और आम्रपाली के अलावा शुभी शर्मा और परेश लाल यादव भी नजर आ रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रहा है और इसे कल्पना और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026