---Advertisement---

Bhojpuri dance video: ‘शेर से दिल लगाना’ अनारा और स्मृति को पड़ा भारी! दबंगई दिखाते नजर आए पवन सिंह

Bhojpuri dance video: पवन सिंह भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाते हैं और उनको यह तगमा उनके फैंस ने काम को देखते हुए दिया है। एक्टर लोगों को खुश करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस बीच एक्टर का नया गाना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2023 4:54 अपराह्न

bhojpuri dance video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri dance video: पवन सिंह भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाते हैं और उनको यह तगमा उनके फैंस ने काम को देखते हुए दिया है। एक्टर लोगों को खुश करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस बीच एक्टर का नया गाना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ से है। इस गाने में पवन सिंह का अंदाज देख भोजपुरी लवर्स कायल हो गए हैं और यह काफी ख़ास है। वीडियो में पवन भोजपुरी की दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं और ऐसे में हंगामा मचना तो जायज है। ‘शेर से दिल लगाना’ फैंस के बीच सुर्ख़ियों में है और इस गाने में पवन का अंदाज भी हमेशा से अलग है।

पवन सिंह के रोमांटिक अंदाज के फैन हुए लोग

इस गाने में साफ कहानी भी झलक रही है और दो एक्ट्रेस के साथ पवन को देख फैंस सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो गए हैं। इस गाने में पवन दबंग लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं और वह जिस तरह से पोज और स्टाइल दे रहे हैं वह लोगों के दिलों पर कब्जा करने के लिए काफी है। पवन सिंह को पता है कि कैसे फैंस के दिलों पर राज करना है और इसमें वह कभी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। वीडियो में अनारा और स्मृति के साथ पवन को देख लोग गदगद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri dance video: ‘सईया लईका नियन सूत जाला कोरा में’ गाने में निरहुआ ने पार की हदें, मचा हंगामा

ताबड़तोड़ मिल रहे हैं व्यूज

पवन सिंह के इस गाने की बात करें तो यह Captain Watch Hits यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इस पर अब तक 170 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ‘शेर से दिल लगाना’ गाना ‘सनक’ से है जो पवन की फिल्म है। फिल्म में पवन के अलावा अनारा गुप्ता और स्मृति सिन्हा भी नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत गाने को पवन सिंह और अलका झा ने अपनी आवाज दी है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026