---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: खुले आसमान के नीचे एक-दूसरे में खोए दिखे पवन और अक्षरा, वीडियो ने मचाया बवाल

Bhojpuri Hot Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। 'अखियां के निरखिया ए कजरा' गाने पर दोनों जिस तरह रोमांस करवाते हुए नजर आए उसे देख किसी के भी दिल की धड़कन बढ़ जाए। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2023 1:05 अपराह्न

bhojpuri hot video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह अब एक साथ नहीं नजर आते हैं। यह बात सच है कि आपसी अनबन के बाद दोनों अलग हो गए हैं लेकिन एक समय में दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी डिमांड में रही। यही वजह है उनके पुराने गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और फैंस काफी पसंद करते हैं। यह जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। इस सब के बीच उनका एक रोमांटिक वीडियो ‘अखियां के निरखिया ए कजरा’ काफी ट्रेंड में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है भोजपुरी गाने में।

जोड़ी को देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

‘अखियां के निरखिया ए कजरा’ गाने की बात कर तो इसमें लाल सूट सलवार में अक्षरा सिंह नजर आ रही है। वहीं दोनों के बीच प्यार और बॉन्डिंग किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। दोनों बगीचे में और खुलेआम एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आसमान के नीचे एक दूसरे में खोए दिखे। दोनों का अंदाज और अवतार काफी खास है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह जोड़ी सोशल मीडिया पर आग लगाने के लिए काफी है। उन्हें देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती है।

गाने को अब तक मिले इतने व्यूज

‘अखियां के निरखिया ए कजरा’ गाने की बात कर तो इसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाकर लोगों को इंप्रेस कर गए। यह वीडियो एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल से 21 जुलाई 2017 को जारी किया गया है। यह गाना फिल्म ‘तबादला’ का है जिसमें पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोहन जोशी और सुशील सिंह नजर आए थे। फिल्म के डायरेक्टर विनोद तिवारी हैं तो म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वहीं खास बात यह है कि पवन सिंह ने इसे हिंदू सोनाली के साथ अपनी आवाज दी है। इस गाने को अब तक 53 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026