---Advertisement---

Bhojpuri industry को टॉप पर पहुंचाकर बिछड़ गए ये ऑन स्क्रीन कपल, एक-दूसरे की शक्ल देखना भी नहीं करते पसंद

Bhojpuri industry: भोजपुरी इंडस्ट्री की डिमांड बीते कुछ समय में काफी ज्यादा हो गयी है। पहले इंडस्ट्री को अश्लीलता का पर्याय माना जाता था लेकिन आज इसकी एक अलग पहचान है। निश्चित तौर पर यहां तक पहुंचाने में कई जोड़ी का योगदान सराहनीय है लेकिन यह सच है कि इंडस्ट्री को यहां तक पहुंचाकर कई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 4, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Bhojpuri industry
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri industry: भोजपुरी इंडस्ट्री की डिमांड बीते कुछ समय में काफी ज्यादा हो गयी है। पहले इंडस्ट्री को अश्लीलता का पर्याय माना जाता था लेकिन आज इसकी एक अलग पहचान है। निश्चित तौर पर यहां तक पहुंचाने में कई जोड़ी का योगदान सराहनीय है लेकिन यह सच है कि इंडस्ट्री को यहां तक पहुंचाकर कई ऑन स्क्रीन जोड़ी बिछड़ गई। किसी समय में इन्हें इंडस्ट्री में हिट जोड़ी कही जाती थी और मेकर्स अपने प्रोजेक्ट्स के लिए इन्हें लेते थे और इन्होने साथ में कई फिल्में भी दी है लेकिन अब ये एक-दूसरे से दूर रहना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह और पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नाम शामिल है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे को नहीं करते हैं पसंद

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी लवर्स के लिए वाकई काफी खास रहा है। आज भी दोनों के गाने को सुनकर फैंस खूब खुश होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आज यह जोड़ी अलग हो चुकी है। कहा जाता है कि एक समय में ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उस समय पवन सिंह की पहली पत्नी इस दुनिया को छोड़ गयी थी। हालांकि बाद में पवन ने दूसरी शादी तो की लेकिन अक्षरा के साथ नहीं। इसके बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस से मिलती है Sonakshi Sinha की शक्ल, यूजर्स ने उठाए सवाल तो हुआ बड़ा खुलासा

निधि झा और यश कुमार के बीच हुई थी अनबन

निधि झा और यश कुमार की डेटिंग की खबरें एक समय में काफी चर्चा में थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में इस कपल को काफी पसंद भी किया जाता था लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों अपने प्यार का इजहार भी कई दफा सोशल मीडिया पर कर चुके थे लेकिन यश कुमार की शादी की खबर से फैंस चौक गए थे। अगर अब की बात करें तो दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और शादीशुदा जिंदगी को भी इंजॉय कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की टूट गई थी जोड़ी

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भी किसी समय में डेट करने की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। कहा जाता है कि शादीशुदा खेसारी और काजल के अफेयर्स के खूब किस्से उड़े थे लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने कहा था कि खेसारी ने उन्हें धोखा दिया है। वहीं बाद में ये कपल कभी साथ में काम करते नजर नहीं आए हैं।

खेसारी और पवन के बीच भी होती है गहमागहमी

पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर अपनी एक फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी लवर्स के बीच दोनों ही एक्टर्स का खुमार खूब देखने को मिलता है लेकिन यह स्टार एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे पर कई बार आरोप-प्रत्यारोप लगा चुके हैं और उनके फैंस भी आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं। इतने बड़े स्टार्स होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे पर छींटाकशी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू और खेसारी लाल यादव के बीच है खूब झड़प

प्रदीप पांडेय और खेसारी लाल यादव दोनों एक्टर अपनी अलग छवि बना चुके हैं। यह बात सच है कि प्रदीप पांडे को भी लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन अगर इन दोनों स्टार्स की आपस की बात करें तो यह एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर प्रदीप आए दिन खेसारी लाल यादव को निशाना साधते हैं और उन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रदीप पांडे और खेसारी लाल यादव की दुश्मनी लोगों के बीच जगजाहिर है।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: गौतम गंभीर ने शेयर किया दिल छूने वाला Video, लिखा- ‘बेटियों से बढ़कर नहीं कुछ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026