---Advertisement---

Bhojpuri New Song: खेसारी लाल यादव ‘राम जाने’ गाने में सपना चौहान संग फरमाते दिखे रोमांस, वीडियो ने छुड़ाए फैंस के पसीने

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह बात सच है कि लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं और ऐसे में वह फैंस को इंप्रेस करने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ऐसे में उनका एक गाना ‘राम जाने’ सोशल मीडिया पर काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2024 2:41 अपराह्न

Bhojpuri New Song
Follow Us
---Advertisement---
https://youtu.be/xBWbjr1xluQ

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यह बात सच है कि लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं और ऐसे में वह फैंस को इंप्रेस करने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ऐसे में उनका एक गाना ‘राम जाने’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और यह ट्रेडिंग लिस्ट में है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सपना चौहान के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। खेसारी किसी भी हसीना के साथ एक दमदार जोड़ी बनाने में कामयाब होते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर आप यही कहेंगे।

Bhojpuri New Song में सपना संग छा गए खेसारी

सपना चौहान के साथ खेसारी लाल यादव की जुगलबंदी, जोड़ी और फिर रोमांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि ‘राम जाने’ वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। एक से बढ़कर एक वेस्टर्न लुक में सपना चौहान कयामत ढाती हुई नजर आ रही है। उनकी खेसारी के साथ केमिस्ट्री और डांस किसी को भी इंप्रेस कर देने के लिए काफी है। खेसारी अपने इस गाने से एक बार फिर फंकी अंदाज में सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं।

शिल्पी और खेसारी की आवाज का चला जादू

जहां तक ‘राम जाने’ गाने की बात करें तो यह ‘राम जाने’ एल्बम से लिया गया है जिसे खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ अपनी आवाज दी है। कहना गलत नहीं होगा कि खेसारी के साथ शिल्पी राज की जोड़ी किसी भी गाने में उसे हिट करने के लिए काफी है। ऐसे में इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप के हैं तो म्यूजिक डायरेक्टर विकास यादव के हैं। Mansha Entertainment यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 675000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2 अप्रैल 2024 को इस वीडियो को रिलीज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026