---Advertisement---

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव ने पहले ही दिन Sunil Shetty की Kesari Veer और ‘कंपकंपी’ को धो डाला, जानें कमाई

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म के आगे Kesari Veer और 'कंपकंपी' का बुरा हाल है। वीकेंड पर किसी भी फिल्म को देखने का प्लान है तो इनकी कमाई जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 24, 2025 11:32 पूर्वाह्न

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day
Follow Us
---Advertisement---

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: लंबे विवाद के बाद आखिरकार Wamiqa Gabbi और Rajkummar Rao की फिल्म भूल चूक माफ को रिलीज कर दिया गया है। नौकरी और लवस्टोरी पर आधारित ये फिल्म पहले दिन भले ही 10 करोड़ का कलेक्शन ना कर सकी हो, लेकिन इसने Sunil Shetty की Kesari Veer और Shreyas Talpade और Tusshar Kapoor की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कंपकंपी’ को बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर धो डाला है।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की पहली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए है।

Picture Credit: Sacnilk

लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।ऑपनिंग डे पर ये कमाई मेकर्स की टेंशन बढ़ा सकती है। लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद है। इस फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें Rajkummar Rao अपनी गर्लफ्रेंड Wamiqa Gabbi से शादी करने के लिए पापड़ बेलते हुए नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है।

सुनील शेट्टी की Kesari Veer का बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन हुआ बुरा हाल

Sunil Shetty और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘केसरी वीर’ को भी इसी शुक्रवार को रिलीज किया गया है।

Picture Credit: Sacnilk

इसकी कहानी की बात करें तो इसमें आक्रमणकारियों से सोमनाथ मंदिर को बचाते एक योद्धा को दिखाया गया है। अगर आपको इतिहास पर आधारित फिल्में पसंद हैं तो, इसे देख सकते हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपए है। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन सिर्फ 25 लाख की कमाई है। कलेक्शन के ये आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।

बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन Kapkapii हुई पस्त

शुक्रवार को हॉरर और कॉमेडी से भरी हुई Kapkapii फिल्म को रिलीज कर दिया गया है।

Picture Credit: Sacnilk

इसमें सूरज पंचोली के साथ-साथ Shreyas Talpade और Tusshar Kapoor जैसे सितारे हैं। लगभग 60 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का पहले दिन बहुत ही बुरा हाल हुआ। इसने मात्र 26 लाख रुपए ही कमाए।

भूल चूक माफ’ ने ‘केसरी वीर’ और ‘कंपकंपी’ का किया बुरा हाल

कमाई के इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, किस तरह से Rajkummar Rao की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’ और मल्टी स्टारर फिल्म ‘कंपकंपी’ पर भारी पड़ रही है। Box Office Collection Day 1 में ही इन मूवीज का बुरा हाल कर दिया है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026