---Advertisement---

पेड प्रीव्यू के बीच Bhooth Bangla से अक्षय कुमार ने दिया एक और सरप्राइज, इस ‘ओ सुंदरी’ को देख थिरक उठे फैंस के कदम

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया और ओ सुंदरी गाने को जारी कर चर्चा में आ गए। जहां डांस के साथ-साथ वेडिंग सॉन्ग सेअपने चाहने वाले के बीच लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2026 3:55 अपराह्न

Bhooth Bangla
Follow Us
---Advertisement---

Bhooth Bangla: जहां एक तरफ प्रियदर्शन की फिल्म के लिए पेड प्रीव्यू की बुकिंग जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अब अक्षय कुमार के एक और गाने ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। ओ सुंदरी गाने से अक्षय वामिका गब्बी और मिथिला पालकर के साथ चर्चा में आ गए हैं। निश्चित तौर पर फैंस इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अक्षय कुमार के इस अवतार को देखकर एक बार फिर से भूल भुलैया के जमाने में वापस चले गए हैं निश्चित तौर पर भूत बंगला को लेकर लोगों की बेकरारी और भी अधिक बढ़ गई है।

ओ सुंदरी में क्या धमाका करते दिखे अक्षय कुमार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने भूत बंगला से ओ सुंदरी गाने को जारी करते हुए कहा, “सुंदरी यह डांस फ्लोर पर जाने का समय है। इस सीजन का सबसे बड़ा वेडिंग सॉन्ग आ गया है।” भूत बंगला की पेड प्रीव्यू के लिए बुकिंग जारी है जो 16 अप्रैल को है। ऐसे में यह गाना निश्चित तौर पर सोने पर सुहागा का काम कर रहा है। जहां अक्षय कुमार वामिका गब्बी और मिथिला पालकर के साथ डांस फ्लोर पर गर्दा उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वेडिंग सीजन धमाका होने वाला है और अपने जबरदस्त डांस से खिलाड़ी कुमार भूत बंगला से छाने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार के Bhooth Bangla को लेकर क्या बोले लोग

भूत बंगला से अक्षय कुमार के ओ सुंदरी गाने को देखने के बाद फैंस तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा भूल भुलैया 2 यह है असली। एक ने कहा यह वेडिंग सॉन्ग है या कोई भजन है। एक यूजर ने लिखा फिटनेस लीजेंड अक्षय कुमार अपने डांस से कमाल कर जाते हैं। जहां निश्चित तौर पर वामिका गब्बी के साथ एक्टर भूत बंगला में धमाका कर पाते हैं इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार लंबे समय के बाद वापसी करने वाले हैं। ऐसे में 17 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म को लेकर लोगों की बेकरारी है क्योंकि परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आएंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026