---Advertisement---

मनीष मल्होत्रा कलेक्शन में चांद का टुकड़ा नजर आई Bhumi Pednekar, इंडियन और वेस्टर्न में हर एक अंदाज है दिलकश

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर पिछले कुछ समय से फैंस को अपनी अदाओं से रिझा रही है और हाल ही में वह मनीष मल्होत्रा डिजाइन को कैरी करती दिखी है। इस फेमस सेलेब्रिटी डिजाइनर के कलेक्शन में वह कहर बरपा रही हैं और लोग उन्हें देख दिल हारने पर मजबूर हो रहे हैं। वैसे यह पहली ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 12:00 अपराह्न | Updated: अगस्त 16, 2023 12:51 अपराह्न

Bhumi Pednekar
Follow Us
---Advertisement---

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर पिछले कुछ समय से फैंस को अपनी अदाओं से रिझा रही है और हाल ही में वह मनीष मल्होत्रा डिजाइन को कैरी करती दिखी है। इस फेमस सेलेब्रिटी डिजाइनर के कलेक्शन में वह कहर बरपा रही हैं और लोग उन्हें देख दिल हारने पर मजबूर हो रहे हैं। वैसे यह पहली दफा नहीं है जब यह हसीना अपने अंदाज से सुर्खियों में आई हो। काउच पर लेटकर भूमि जिस तरह पोज दे रही हैं उसे देख लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़नी तो लाजमी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर भूमि की ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही है और कहना गलत नहीं होगा कि उनका यह अंदाज हमेशा से काफी अलग है।

हर एक लुक को देख मर मिट रहे फैंस

मनीष मल्होत्रा की डिजाइनिंग ड्रेस में भूमि काफी खूबसूरत नजर आ रही है। पहली तस्वीर की बात करें तो प्लनजिंग नेक लाइन ब्लाउज और शिमरी स्कर्ट के साथ बैलून स्लीवस को कैरी करते हुए भूमि का अंदाज वाकई काफी दिलकश है। मिनिमल मेकअप और बोल्ड आईज से इस लुक को कंप्लीट किया है। काउच पर लेटकर भूमि अपनी अदाएं दिख रही है और फैंस को दीवाना बना रही है। दूसरी तस्वीर में भूमि ब्लैक ब्रालेट और स्कर्ट के साथ लॉन्ग जैकेट को कैरी कर रही हैं। तीसरे लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्रालेट टॉप और स्टोन आइज मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अगली तस्वीर में काउच पर लेटकर भूमि ट्यूब टॉप और स्कर्ट में पोज दे रहे हैं। अगली तस्वीर में एक्ट्रेस गोल्डन ज्वेलरी और गोल्डन मेकअप में कहर बरपा रही है। अंतिम वोटो में ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस में उनकी अदाएं देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं।

हर स्टाइल को खास बनाना जानती है भूमि

कहना गलत नहीं होगा कि मनीष मल्होत्रा के डिजाइन वाकई काफी अलग और खास है और इसे भूमि ने और भी स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। भूमि अपनी फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर बहुत जल्द कॉमेडी फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग‘ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी अलग है और यह फिल्म लड़कियों के अधिकार पर आधारित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026