---Advertisement---

Bigg Boss 16: इस बड़ी वजह से अर्चना गौतम फिनाले से पहले छोड़ देंगी बिग बॉस का घर, सोशल मीडिया पर खुली पोल

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 फिलहाल फिनाले के करीब है। मेकर्स शो को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि फिनाले से पहले एक बार फिर ट्विस्ट देखने को मिलेगा। हर बार की तरह इस सीजन में भी सूटकेस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 5:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 फिलहाल फिनाले के करीब है। मेकर्स शो को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि फिनाले से पहले एक बार फिर ट्विस्ट देखने को मिलेगा। हर बार की तरह इस सीजन में भी सूटकेस टास्क होगा। हर सीजन में फैंस की निगाहें इस बात पर होती है कि आखिर कौन इस सुटकेस पर कब्जा करने के लिए तैयार है। इस सीजन में भी एक कंटेस्टेंट है जो सुटकेस लेकर शो को क्विट करने वाली है। सोशल मीडिया पर नाम भी चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है वह नाम।

फिनाले के दिन शो को क्विट करेंगी अर्चना

सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम को लेकर एक खबर खूब चर्चा में है कि वह ग्रैंड फिनाले के दिन शो को क्विट कर देंगी। अर्चना इस बात से भली भांति वाकिफ हैं कि वह शो की विनर नहीं बन सकती हैं। ऐसे में वह खुद के लिए सुटकेस लेकर बाहर जाना चुनती हैं। वैसे शो की शुरुआत से ही अर्चना काफी एक्टिव नजर आई हैं। उन्होंने घर में दोस्ती और दुश्मनी का मिसाल कायम करते हुए अपनी एक पहचान बनाई। कॉमेडी हो या किसी से पंगा लेना अर्चना हमेशा एक्टिव रही हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बिग बॉस विनर के नाम को लेकर ये 2 नाम हैं आगे

बिग बॉस 16 ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होने वाली है। फिनाले से पहले प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे का नाम विनर लिस्ट में टॉप पर है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका शो की विनर बनने वाली है। दि खबरी ट्विटर अकाउंट ने एक पोस्ट में लिखा है, “BiggBoss16 फाइनल प्रेडिक्शन और टॉप 3 रैंकिंग। 1 #प्रियंका चाहर चौधरी विजेता, 2 #शिवठाकरे रनरअप, 3 #McStan 2nd रनरअप, 4 #अर्चना गौतम, 5 #NimritKaurAlhuwalia, चौथी और पांचवीं पोजीशन मेकर्स की पसंद और अगले एलिमिनेशन पर निर्भर करती है।” लेकिन बीते दिन निमृत शो से बेघर हो चुकी हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026