---Advertisement---

Bigg Boss 16: टीना से शालीन के बारे में शॉकिंग खुलासे सुनने के बाद हैरान रह गई प्रियंका, गेम प्लान का किया भंडाफोड़

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 आज के समय में दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। आए दिन शो में कुछ ऐसा नया देखने को मिलता है जिसे देखने के बाद फैंस भी इसके लेटेस्ट एपिसोड के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। इस शो में सबसे ज्यादा टीना और ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 20, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 आज के समय में दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। आए दिन शो में कुछ ऐसा नया देखने को मिलता है जिसे देखने के बाद फैंस भी इसके लेटेस्ट एपिसोड के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। इस शो में सबसे ज्यादा टीना और शालीन के बीच बढ़ती नज़दीकियां और अनबन भी देखी गई है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इसी बीच टीना ने शालीन के गेम को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

‘शालीन मुझसे मिलना चाहता था’

बता दें कि, 19 जनवरी के एपिसोड में टीना प्रियंका के सामने शालीन के कई शॉकिंग खुलासे करती हैं, जिन्हें सुनने के बाद प्रियंका भी हैरान हो जाती है। टीना प्रियंका को बताती है कि शालीन हमेशा उन्हें इसलिए चुप कराता रहता है क्योंकि हम दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। जब उसे पता चला कि मैं भी शो में आ रही हूं तो इसने मेरे फ्रेंड्स से कहा था कि मेरी टीना से बात करा दो। इसलिए वह मुझे चुप कराता रहता है। शालीन गौतम से भी बाहर से मिलकर आया था। पहले और दूसरे दिन पर भी गौतम कैसे शालीन को भाई-भाई कह रहा था।

टीना ने प्रियंका के सामने किए खुलासे

टीना ने प्रियंका को बताया, शालीन ने कहा था कि हम टीम में खेलेंगे और एक दूसरे को नॉमिनेशन में नहीं डालेंगे। हालांकि मैंने उससे मिलने से मना कर दिया था और कहा था कि, जो दोस्ती होगी वह शो में होगी। जो मुझसे पहले से मिलना चाहता था उसके सोचो मैं कैसे प्ले कर सकती हूं, अगर मैंने गुस्से में कभी ये बात कह दी तो यह साफ मना कर देगा, जिस थर्ड पर्सन के सामने उसने यह कहा था कि वह कभी झूठ नहीं बोलता या बोलती है और उसके पास मैसेज के सारे प्रूफ भी हैं। अब इन सब बातों को सुनकर प्रियंका हैरान रह जाती है।

Also Read: Maruti Suzuki ने Recall कीं 17000 कारें तो वहीं Toyota ने बुलाईं 1390, कहीं आपकी कार भी तो नहीं है इसमें शामिल

टीना ने शालीन के बारे में किया खुलासा

टीना आगे बताती है कि इसने सौंदर्य के बारे में भी काफी कुछ बोला था कि अगर वह बाहर जाएगी तो मैं ऐसा कुछ बोलूंगा जिससे पूरा घर हिल जाएगा। इसके बाद प्रियंका कहती है कि, अगर आपको कुछ पता भी है तो एक लड़की के बारे में आप ऐसे कैसे बोल सकते हो। वही टीना जवाब देती है कि मैंने पूछा था उसने मुझे दुबई के बारे में बात कही थी। फिर प्रियंका कहती है कि टीना यह तुमने बात की है या उसने बोली है। इसके बाद टीना जवाब देती है कि उसने कितनी गंदी बातें बोली है और कुछ ऐसी चीजें मांगी है जो बहुत चीप है, लेकिन मैं नहीं बोलूंगी।

Also Read: मुकेश अंबानी के बेटे Anant Ambani की Radhika Merchant संग पारंपरिक तरीके से हुई सगाई, वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीरें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026