---Advertisement---

Bigg Boss 16: कंटेस्टेंट्स के घरवालों पर भड़के Salman khan, अर्चना के भाई से बोले- ‘बेटा कौन सा शो देख रहे हो’

Bigg Boss 16: बिग बॉस का शो दिन प्रतिदिन और भी रोमांचक होता जा रहा है। बिग बॉस 16 में आए दिन कुछ ना कुछ तमाशा होता ही रहता है। छोटी-छोटी बातों पर घरवालों के बीच झगड़ा देखने को मिलता हैं। वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान घरवालों के परिवार वालों से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 7, 2023 10:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस का शो दिन प्रतिदिन और भी रोमांचक होता जा रहा है। बिग बॉस 16 में आए दिन कुछ ना कुछ तमाशा होता ही रहता है। छोटी-छोटी बातों पर घरवालों के बीच झगड़ा देखने को मिलता हैं। वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान घरवालों के परिवार वालों से बातचीत करेंगे। हालिया एपिसोड के प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि, टीना दत्ता और शालीन भनोट पर जमकर गुस्सा करने के बाद सलमान आचरण गौतम और एमसी स्टेन पर बरसते हुए दिखाई देते हैं। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों को सेट पर बुलाया है।

कौन है मंडली का मास्टरमाइंड ?

इसी कड़ी में सलमान खान एमसी स्टेन की मां से पूछते हैं कि, मंडली का मास्टरमाइंड कौन है ? इसी का जवाब देते हुए एमसी स्टेन की मां कहती है कि, यह साजिद सर है। इसके साथ ही टीना की मां ने कहा कि शालीन, टीना के पीठ पीछे बात करता है। उनकी यह बात सुनकर सलमान खान उनसे कहते हैं कि, टीना भी ऐसा करती है।

Also Read: US Firing: अमेरिका में फिर दिखी चौंकाने वाली वारदात जिसे सुन सिहर उठेंगे आप, छोटे बच्चे ने टीचर पर चलाई गोली

अर्चना की मां को कहा बुरा-भला

अर्चना के भाई भी उनको सपोर्ट करते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि, एमसी स्टेन ने अर्चना की मां को बुरा कहा। एमसी स्टेन की मां ने इस पर कहा कि, ‘अर्चना ने भी कहा था कि स्टैन कचरे से आया है और अब क्या।’ इसी के साथ अर्चना के भाई और एमसी स्टेन की मां की हुए बीच झगड़े में टीना की मां कूद पड़ती है और कहती है कि स्टेन की मां अपने बेटे का पक्ष ले रही हैं। यह जानने के बावजूद कि वह गलत है परंतु उनकी मां अपने फैसले पर खड़ी रहती है।

https://twitter.com/BiggBoss24x7/status/1611429088593612800?t=CGpGF15eTbscJzKSDYD3yg&s=19

अर्चना के भाई पर भड़के सलमान खान

इसी के साथ बिग बॉस सीजन 16 के होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों से पूछते हैं कि कौन किसके परिवार के सदस्य को निशाना बना रहा है। इसी कड़ी में निम्रत के पिता प्रियंका का नाम लेते हैं। वही शिव की मां कहती है कि, प्रियंका और अर्चना हमेशा शिव के पीछे पड़े रहते हैं। सलमान खान अर्चना के भाई से सवाल पूछते हैं कि, क्या हुआ असल में वैसी ही है इस प्रश्न का जवाब देते हुए वह कहते हैं कि, वह बिल्कुल वैसे ही है जैसे वह घर के अंदर है हर कोई उस पर दबाव बना रहा है। यह बात सुनते हुए सलमान खान कहते हैं कि अरे बेटा कौन सा शो देख रहे हो?

Also Read: UP Investors Summit 2023: फिल्म बॉयकॉट पर सुनील शेट्टी ने CM योगी से मांगी मदद, कहा- ‘नफरत को मिटाने में मदद करें’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026