---Advertisement---

Bigg Boss 16: घर में अपनी जर्नी देख इमोशनल हुए शालीन और प्रियंका, जानिए कैसा रहा दोनों का अब तक का सफर

Bigg Boss 16: मोस्ट कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ग्रैंड फिनाले को अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं और यह बात सच है कि शो अब थोड़ा इमोशनल हो गया है। बीते दिन की शुरुआत जहां एक बार फिर अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की लड़ाई से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 10, 2023 11:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: मोस्ट कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ग्रैंड फिनाले को अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं और यह बात सच है कि शो अब थोड़ा इमोशनल हो गया है। बीते दिन की शुरुआत जहां एक बार फिर अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की लड़ाई से होती है। वहीं बाद में शो में कई इमोशनल मोमेंट्स होते हैं। हर बार की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस जर्नी दिखाई गई जिसे देखकर घरवालों की आंखें नम हो गई। जहां बीते दिन शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस का सफर पर्दे पर एक बार फिर देखने को मिला वहीं अपने जर्नी के उतार-चढ़ाव को देख ये खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। आइए देखते हैं क्या खास रहा एपिसोड में।

प्रियंका की आवाज ने बनाई अपनी एक पहचान

बिग बॉस में सबसे पहले प्रियंका को उनकी जर्नी दिखाई जाती है। इस दौरान बिग बॉस कहते हैं कि आप वह कंटेस्टेंट थी जो इस घर में अपने दोस्त के साथ आई लेकिन अक्सर अकेली दिखाई देती थी। आपका सफर तब और मुश्किल हो जाता था जब मुसीबत में भी कोई आपके साथ कोई नहीं खड़ा होता था। आपकी आवाज को घरवालों ने दबाने की कोशिश कितनी भी की हो लेकिन यह दबने वाली थी और इसने लोगों को कनेक्ट किया। यह आवाज हमारे दिलों को पहुंच चुकी है। वहीं बिग बॉस ने कहा कि आपने अपने भाई से यह कहा था कि बिग बॉस में आना आपके लिए बचपन का सपना पूरे होने की तरह है लेकिन आपने यहां आकर सिर्फ सपने को पूरा नहीं बल्कि 131 दिन को खुलकर जीया है। बिग बॉस प्रियंका को उनकी मजेदार जारी दिखाते हैं जिसे देखकर प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शालीन भनोट को एज ए कंटेस्टेंट रिप्लेस करना मुश्किल

वहीं, बाद में बिग बॉस शालीन को उनकी जर्नी दिखाते हैं और कहते हैं कि आपमें कुछ तो खास था तभी आप यहां तक पहुंचे हैं। सुंबुल संग दोस्ती की शुरुआत से लेकर अब तक आपने सिर्फ लोगों के ताने सुने हैं। आपके बिग बॉस जारी का उतार-चढ़ाव वाकई काफी दिलचस्प रहा है। बिग बॉस में शालीन भनोट को एज ए कंटेस्टेंट रिप्लेस करना मुश्किल होगा। आपका सफर वाकई काफी मजेदार था और इसे स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

The Odyssey Box Office Prediction

जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 16, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026