---Advertisement---

Bigg Boss 17: आयशा-मुनव्वर के बाद अंकिता और विक्की के बीच में आईं मन्नारा चोपड़ा, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bigg Boss 17:आयशा खान-मुनव्वर फारुकी की लड़ाई की वजह बनने के बाद अब मन्नारा चोपड़ा मैरिड कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच बढ़ती दूरियों की वजह बन रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जनवरी 5, 2024 2:56 अपराह्न | Updated: जनवरी 5, 2024 7:36 अपराह्न

bigg boss
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17 Promo : इस हफ्ते Bigg Boss 17 के घर में खूब लड़ाई-झगडे और घरवालों के बदलते रिश्ते देखने को मिले। जिसमें, सबसे ज्यादा हाइलाइटेड मुद्दा मुनव्वर फारुकी और वाइल्ड कार्ड बनकर आईं आयशा खान का रिलेशनशिप रहा। और जिसकी वजह कहीं न कहीं इस सीजन की एक्सप्रेशन क्वीन मन्नारा चोपड़ा भी रहीं। यहीं आपको बता दें कि, लेटेस्ट प्रोमों के मुताबिक अब वह क्यूट कपल विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच उनकी बढ़ती दूरियों की वजह भी बन रही हैं।

विक्की-अंकिता के लड़ाई की वजह बानी मन्नारा

कुछ ही देर पहले शो का एक लेटेस्ट प्रोमों आउट किया गया है जिसमें, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे एक दूसरे से बुरी तरह लड़ते और नाराज़ होते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, विक्की जैन अपना खाना लेकर मन्नारा के कमरे में उनके साथ खाने और उनसे बात करने आ जाते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी वहां पहुंच जाती हैं। और उन्हें विक्की जैन का यूं मन्नारा के साथ खाना खाना या उनसे बात करना कुछ खास पसंद नहीं आता जिसके कारण वह गुस्से में वहां से निकल जाती हैं।

दोनों ने एक दूसरे पर लगाए इलज़ाम

यहीं अंकिता को इस तरह गुस्से में जाते देख विक्की समझ जाते हैं और उनके पीछे जाने लगते हैं। जिसके बाद मनारा के कारण दोनों की जबरदस्त बहस हो जाती है, इसी बीच अंकिता अपने पति विक्की जैन पर कई आरोप लगते हुए कहती हैं कि “मुझे तेरा उसके साथ बैठना नहीं पसंद” जिसके जवाब में विक्की भी उनपर इलज़ाम लगते हुए कहते दिखे कि ” तू भी तो मुनव्वर से चिपकी रहती है उसे खाना खिलाती है मैंने तो कभी मना नहीं किया लेकिन, अगर तुझे मन्नारा से दिक्कत है तो मुझे मुनव्वर से दिक्कत है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026