---Advertisement---

Bigg Boss 17: चंगु बनकर शो में मस्ती का तड़का लगाएंगे औरा, दिखेगी विक्की संग इस कंटेस्टेंट की जबरदस्त भिड़ंत!

Bigg Boss 17: सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। औरा एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे तो दूसरी तरफ विक्की जैन की एक कंटेस्टेंट के साथ जमकर भिड़ंत होने वाली है। औरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री से लोग काफी एक्साइटेड होने वाले हैं क्योंकि वह अपने फनी साइड से फैंस का दिल जीतते हुए नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2023 1:53 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर के पॉप सिंगर औरा की एंट्री हुई है और इसके बाद ऐसा लग रहा है जैसे घर का माहौल बदल गया है। घर में मस्ती और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देखने को मिलने वाला है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ घर में दुश्मन के तौर पर एक कंटेस्टेंट उभर कर सामने आ रहे हैं जिसका प्रोमो चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में खास।

इस कन्टेस्टेंट संग धमाल मचाएंगे औरा

जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले के पॉप सिंगर औरा जबरदस्त मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।वह कंटेस्टेंट को हंसा हंसा कर लोटपोट कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके साथ दे रहे हैं समर्थ जुरेल। दोनों का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दोनों मस्ती का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो को शेयर करते हो जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “घरवालों के बीच औरा का फनी साइड है अनबीटेबल। चंगू के टैग से लेकर एंटरटेनर का स्वैग होने वाला है जबरदस्त धमाका।”

विक्की और अरुण की होगी लड़ाई

वहीं एक और प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें विक्की जैन की भिड़ंत होती हुई नजर आ रही है। दरअसल इस बार अरुण खुलकर विक्की के सामने आए हैं और उन्हें लगातार पोक कर रहे हैं। एक बार फिर दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती हुई नजर आ रही है और बीच में आती है अंकिता लोखंडे। अरुण और विक्की एक दूसरे को जमकर सुना रहे हैं और दोनों की लड़ाई देख निश्चित तौर पर अपकमिंग एपिसोड के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026