---Advertisement---

Bigg Boss 17: बढ़ती जा रही है अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच दूरियां! क्या शो में आना कपल को पड़ेगा महंगा

Bigg Boss 17: अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच लड़ाई होती नजर आएगी। दोनों एक दूसरे के साथ अपनी बातें शेयर करते हुए नजर आएंगे। वही अपकमिंग प्रोमो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कपल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। अंकिता लोखंडे काफी परेशान नजर आती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 11:26 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के इस सीजन में दो कपल की घर में एंट्री हुई है। जहां एक तरफ ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक दूसरे से प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लगातार दूरियां बढ़ती जा रही है। शुरुआत से ही दोनों के बीच लगातार लड़ाई हो रही है और वहीं अब अपकमिंग प्रोमो में एक बार फिर दोनों बहस करते हुए नजर आएंगे। फैंस उनकी लड़ाई की वजह से काफी परेशान है क्योंकि शो के बाहर दोनों को आइडियल कपल के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन क्या शो में आना कपल को महंगा पड़ा है पहले ही उनके बीच सब ठीक नहीं था। आइए देखते हैं क्या है प्रोमो में।

क्या आ गई रिश्ते में दरार

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के साथ लड़ाई करते हुए नजर आएंगे। दोनों के बीच एक बार फिर कहा सुनी होती है और अंकिता लोखंडे यहां तक कह देती है कि वह अपना स्ट्रैंथ मानती थी लेकिन यह सिर्फ एक गलतफहमी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विक्की और अंकिता के बीच काफी बहस हुई है और एक्ट्रेस कई बार इस बार इसकी शिकायत अपने पति से कर चुकी है कि वह घर में काफी अकेला फील करती है। ऐसा लगता है कि विक्की उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रोमो में फिर हुई अंकिता और विक्की की लड़ाई

वहीं नए प्रोमो की बात करें तो अंकिता इसमें कह रही है कि, “तेरा गेम बहुत सही चल रहा है लेकिन तुझे पति के रूप में देखकर अभी मैं खुश नहीं हूं। मैं इग्नोर फील कर रही हूं। मैं कमजोर पड़ रही हूं। मुझे लगा था कि तू मेरी स्ट्रैंथ है लेकिन ऐसा नहीं है।” वहीं विक्की जैन एक बार फिर अंकिता पर भड़कते हुए नजर आते हैं और कहते हैं हर बार तू तू एक रफ फेज था हमारे बीच और अंकिता इस पर कहती है हर बार उस टॉपिक को क्यों लाते हो। यह पहली दफा नहीं है जब अंकिता और विक्की के बीच लड़ाई हुई है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह प्रोमो काफी चर्चा में है। इस प्रोमो में दूसरी तरफ मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती दिखाई जा रही है जिसमें वह एक साथ रेप करते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026