---Advertisement---

Bigg Boss 17: पहले ही टास्क में घर बन गया अखाड़ा! इन कंटेस्टेंट की वजह से रोकने की आई नौबत

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में टास्क होने वाला है लेकिन क्या यह पूरा हो पाएगा इस बात पर फिलहाल एक प्रश्न वाचक चिन्ह है। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए हैं। वीडियो में जहां एक तरफ दो कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देखने को मिलती है वहीं बिग बॉस टास्क ना समझने की वजह से अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा को डांट लगाते हुए नजर आते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 1, 2023 9:18 पूर्वाह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में हर दिन नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ और बिग बॉस में कंटेस्टेंट को पहला टास्क मिला है लेकिन पहले टास्क में घरवालों ने ब्लंडर कर दिया और मजबूरी में टास्क को ही रोकना पड़ा। सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो काफी चर्चा में है और इसे देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए हैं। जहां पिछले कुछ समय से लोग टास्क का इंतजार कर रहे थे और यह सोच रहे थे कि कुछ तो इंटरेस्टिंग होगा। हालांकि अब कुछ कंटेस्टेंट की वजह से टास्क को बिग बॉस को रोकना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

इन कन्टेस्टेंट को लगी फटकार

दरअसल द खबरी एक्स प्लेटफार्म चैनल पर इस प्रोमो को शेयर किया गया है जिसमें पहले तो अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस से डांट पड़ती है क्योंकि दोनों टास्क को सही से नहीं समझ पाती हैं। वहीं बिग बॉस विक्की जैन से यह कहते हुए नजर आते हैं कि विक्की भैया इन्हे समझाइए कि कैसे पकड़ना है। वहीं दूसरी तरफ खानजादी बाथरूम एरिया में नजर आती है और बिग बॉस इस पर भी फटकार लगाते हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि बिग बॉस अपने टास्क को लेकर किस कदर स्ट्रिक्ट हैं।

इन कन्टेस्टेंट की हुई लड़ाई

वहीं दूसरी तरफ प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि राशन के लिए स्टोर रूम में सभी कंटेस्टेंट भागते हैं और इस दौरान मुन्नवर फारुकी और नील भट्ट के बीच बहस हो जाती है। यह बहस सिर्फ वही तक नहीं रहती है और आलम यह होता है कि बिग बॉस को यह टास्क ही रोकना पड़ता है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या यह टास्क पूरा हो पाता है या फिर कंटेस्टेंट को सजा मिलती है। जहां बीते दिन मनस्वी ममगई की वजह से बिग बॉस ने पहले ही घर वालों को चेतावनी दी थी कि उनकी शो शूटिंग रोकने की गलती की वजह से इसका भुगतान सभी कंटेस्टेंट को करना पड़ेगा। अपकमिंग एपिसोड में टास्क देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026