---Advertisement---

Bigg Boss 17: सलमान संग ‘टाइगर 3’ को प्रमोट करेंगी कैटरीना, दिवाली पर इन स्टार्स संग फूटेंगे एंटरटेनमेंट के पटाखे

Bigg Boss 17: इस बार वीकेंड का वार वाकई काफी खास होने वाला है क्योंकि सलमान खान के शो में कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई गई है। इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों के बीच एक्साइटमेंट तो लाजमी है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शो का इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 9, 2023 3:41 अपराह्न

BIGG BOSS 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में जबरदस्त धमाल होने वाला है। जी हां, दिवाली के मौके पर फैंस को तोहफा मिलने वाला है।दरअसल दिवाली को और भी खास बनाने के लिए बिग बॉस में नजर आने वाली है कैटरीना कैफ। सोशल मीडिया पर जारी प्रोमो में कैटरीना कैफ शो में तड़का लगाती हुई नजर आएंगी जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। खास बात यह है कि सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ मस्ती करती हुई नजर आएंगी। आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस प्रोमो में।

सलमान संग कैटरीना दिखाएंगी जलवा

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें सलमान खान यह कहते हुए नजर आते हैं कि इस बार की दिवाली साथ मिलकर मनाएंगे। बिग बॉस प्रोमो में कहा गया, “रोशन करने दिवाली की शाम करेंगे दिवाली धमाल और बहुत मजा आने वाला है। फूटेंगे एंटरटेनमेंट के पटाखे भारती और हर्ष के साथ शनिवार और रविवार रात 9 बजे बिल्कुल भी मिस मत करिएगा बिग बॉस का दिवाली ब्लास्ट। इस वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “स्टेज सजेगा शानदार सितारों के साथ। क्या आप तैयार हैं बिग बॉस दिवाली पार्टी के लिए। “

भारती सिंह भी आएंगी नजर

गौरतलब है कि इस शो में कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3‘ को प्रमोट करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में सलमान के शो में कैटरीना का आना तो लाजमी है। जहां तक कैटरीना के लुक की बात करें तो वह यहां येलो ड्रेस में नजर आई। वहीं प्रोमो में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह भी नजर आ रही है और इसमें कंटेस्टेंट की झलक भी दिखाई गई है। वे खास अंदाज में फेस्टिव सीजन को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो को देखने के बाद लोगों के बीच शो को लेकर बज बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026