---Advertisement---

Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट की वजह से टूटा प्रियंका चोपड़ा की बहन का दिल, क्यों दूसरे दिन ही आंखों से छलके आंसू

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस में मसालेदार शुरुआत के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में एक कंटेस्टेंट आंसू नहीं रोक पा रही है। शो के दूसरे दिन ही उनका दिल टूटा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल मन्नारा चोपड़ा को कैमरे पर रोते हुए देखा गया और वह एक कंटेस्टेंट से खफा नजर आई।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 17, 2023 5:31 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

बिग बॉस 17 की शुरुआत धमाकेदार रही और पहले दिन एक दूसरे को जानने और पहचानने में बीता। वहीं इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट के बीच भड़कती हुई आग तो कुछ के बीच क्लोज़नेस देखने को मिला। इस सबके बीच जो नया प्रोमो आया है वह हैरान कर देने के लिए काफी है। इस प्रोमो में जहां प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा कैमरे के सामने अपने आंसू नहीं रोक पा रही है। वहीं दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर भिड़ंत भी होने वाली है। ऐसे में कहना दिलचस्प है कि दूसरे दिन से ही इस शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

इस वजह से रोने लगी मन्नारा

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि बिग बॉस इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क की बात करते हैं। घर में मौजूद हर कंटेस्टेंट को एक नाम लेने के लिए कहते हैं। वहीं घर वाले एक खास इंसान को टारगेट करते हुए नजर आते हैं। जी हां, दरअसल मन्नारा चोपड़ा घरवालों के निशाने पर आ गई है और ऐसे में ज्यादातर कंटेस्टेंट मन्नारा का नाम लेकर उन्हें नॉमिनेट करते हैं। वहीं इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी शामिल है जो मन्नारा को नॉमिनेट करते हैं। वहीं विक्की की इस हरकत से मन्नारा का दिल टूट जाता है और वह रोने लगती हैं।

दूसरे दिन ही भिड़ गए ये कंटेस्टेंट

वहीं इस प्रोमो में आगे बात करें तो इसमें कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई भी देखने को मिलती है। पहले बहस से शुरुआत होती है और यह बाद में मारपीट में बदल जाती है। प्रोमो में अभिषेक कुमार, सनी आर्य अरुण श्रीकांत माशेट्टी से बहस करते हुए नजर आते हैं। वही बाद में यह बहस मारपीट में तब्दील हो जाती है। इस ट्विस्टेड प्रोमो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और अपकमिंग एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। यह बात सच है कि इस बार फिर बिग बॉस में धमाल मचने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Leave a Comment