---Advertisement---

Bigg Boss 17 Promo : शो की शुरुआत में ही घरवालों में दिखी भयंकर लड़ाई, बॉस ने विक्की जैन को लगाई फटकार

Bigg Boss 17 Promo : टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 कल यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है। बता दें कि कल रात इस शो का ग्रैंड प्राइमर हुआ। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा किया गया। टीवी सिलेब्स लेकर कई युटयुबर्स भी शो में नजर आए। बता दें कि ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 16, 2023 9:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17 Promo : टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 कल यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है। बता दें कि कल रात इस शो का ग्रैंड प्राइमर हुआ। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा किया गया। टीवी सिलेब्स लेकर कई युटयुबर्स भी शो में नजर आए। बता दें कि शो के कंटेस्टेंट में अंकिता लोखंडे समेत मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, इशा मालवीय सनी समेत कई फेमस लोग शामिल हैं।

बिग बॉस 17 का प्रोमो आया सामने


बिग बॉस 17 का प्रोमो सामने आया है। जोकि काफी ज्यादा धमाकेदार नजर आ रहा है। पहले ही दिन बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन गया। सामने आए प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि कैसे शो में आते ही अभिषेक और ईशा मालवीय में लड़ाई हो रही है।

दोनों जब रियलिटी शो के होस्ट यानी के सलमान के सामने आए थे, तब भी लड़ाई कर रहे थे। वहीं जब दोनों की घर में एंट्री हुई है, तो दोनों ने तहलका मचा दिया है। दोनों ने ही एक दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं अभिषेक तो प्रोमो में अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ भी हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखें पहले दिन का प्रोमो

अभिषेक और ईशा की बिग बॉस के घर में जुबानी जंग


बिग बॉस 17 के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया जाता है, कि अभिषेक और ईशा की जुबानी जंग घर के अंदर आने के बाद जारी रहती है। ईशा बातों ही बातों में ऐसा कुछ बोल जाती हैं। जिसकी वजह से अभिषेक को काफी ज्यादा गुस्सा आता है, और वह भड़क जाते हैं। जिसके बाद वो कहते हैं तुम बार-बार वही बात बोले जा रही हो, ईशा भी चुप नहीं रहती वह पलट का जवाब देती है और कहती हैं यहां सब बोलेंगे, तू ज्यादा मुझ पर चढ़ मत। इसके बाद दोनों के बीच जंग एक बार फिर वह शुरू हो जाती है।

दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दिल वाला हिस्सा चुना। लेकिन विक्की ने दिमाग से खेलना शुरू कर दिया। ऐसे में बिग बॉस ने विकी को फटकार लगाई। उन्होंने विक्की से कहा कि अगर आपको दिमाग से चलाने और दिखाने का इतना ही शौक है, तो आप क्यों अंकित के पीछे-पीछे मकान नंबर एक यानी की दिलवाले घर में गए। आपको दिमाग वाले घर में जाना चाहिए था।

प्रोमो में नजर आता है कि ईशा की वजह से अभिषेक कुमार का पर इतना चढ़ जाता है, कि वह अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ भी पंगा लेना शुरू कर देते हैं। पहले ही दिन वह यूट्यूब पर अरुण से दुश्मनी मोर ले लेते हैं। इतना ही नहीं उनके साथ हाथापाई करने की भी कोशिश करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Leave a Comment