---Advertisement---

Bigg Boss 17: सलमान के शो की जल्द हो सकती है शुरुआत, इस सीजन में ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शामिल

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन बिग बॉस 17 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के लिए लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है और बहुत जल्द इसे ऑन एयर होने की संभावना जताई जा रही है। शो से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2023 4:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 9:08 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन बिग बॉस 17 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के लिए लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है और बहुत जल्द इसे ऑन एयर होने की संभावना जताई जा रही है। शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट को सुनकर शायद आप खुशी से उछल पड़ेंगे जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। जी हां, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिग बॉस 17 एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने में कामयाब होती है। रिलीज तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही है कि यह शो अगले महीने शुरू हो सकती है।

शो को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

बिग बॉस 17 को लेकर ताजा अटकलों की बात करें तो कहा जा रहा है कि शो अगले महीने 30 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। कयास ये भी लगाए जा रहे है कि मेकर्स की तरफ से शो की थीम और गेम को लेकर तैयारियां चल रही है और बहुत जल्द इस बारे में आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। अगर शो सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होती है तो फैंस इसे बहुत जल्द टीवी पर इंजॉय कर सकते हैं। फिल्हाल बिग बॉस की तरफ से कोई तय तारीख की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फैंस के बीच कयासों का दौर जारी है।

इस बार थीम हो सकता है वाकई काफी मजेदार

ताजा अटकलों के मुताबिक इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इस बार सीजन का थीम काफी अलग होने वाला है जिसमें कपल वर्सेस सिंगल गेम से फैंस खूब एंटरटेन हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बिग बॉस 12 में भी कपल वर्सेस सिंगल थीम था जो काफी मजेदार रहा है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार आखिर क्या अलग होता है। गॉसिप्स की माने तो मेकर्स 4 कपल और 5 सिंगल कंटेस्टेंट को ला सकते हैं और ऐसे में कुल 13 कंटेस्टेंट शो में नजर आ सकते हैं।

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं शो में नजर

अगर शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो ‘पांड्या स्टोर’ सीरियल में नजर आ चुके स्टार्स और कपल एलिश कौशिक और कंबर ढिल्लन बिग बॉस में तड़का लगाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं फैंस के बीच यह अटकलें भी जोरों पर है कि ‘मैत्री’ सीरियल में नजर आने वाले एक्टर समर्थ जुरेल भी बिग बॉस शो में नजर आ सकते हैं। सलमान खान के आगामी रियलिटी शो को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन अटकलों का बाजार फैंस के बीच लगातार गर्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026