---Advertisement---

Bigg Boss 17: मेडिटेशन रूम में अंकिता को विक्की की असलियत बताएंगे सलमान! क्या आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में एक बार फिर हंगामा होने के आसार हैं। दरअसल सलमान खान मेडिटेशन रूम में बुलाकर अंकिता लोखंडे को विक्की जैन के बारे में समझाते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि वह अपना गेम खेल रहा है तो आप क्यों नहीं। यह प्रोमो काफी चर्चा में है वहीं सलमान खान कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2023 10:57 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में लगातार हंगामा हो रहा है। वहीं अब सलमान खान एक बार फिर वीकेंड के वार में कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे तो कईयों के पत्ते खोलते हुए दिखेंगे। निश्चित तौर पर एक बार फिर इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान घर के कंटेस्टेंट अनुराग की क्लास लगाते हुए दिखेंगे। दूसरी तरफ अंकिता को मेडिटेशन रूम में बुलाया जाएगा और वहां सलमान उनसे बातचीत करते हुए दिखाई देंगे। आइए देखते हैं क्या है इस प्रोमो में खास।

सलमान मचाएंगे धमाल

इस प्रोमो में पहले सलमान खान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप लोगों में से कई मेरे बारे में बहुत कुछ बोलते होंगे सोचते होंगे। मुझे गलत समझते होंगे तो बेशक समझिएगा। आपको जो करना होगा वह करियेगा मुझे उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे को मेडिटेशन रूम में बुलाकर सलमान खान यह कहते हैं कि “अंकिता यह जो विक्की विक्की चल रहा है इसमें आपका गेम उभर कर नहीं आ रहा है। वह अपना गेम खेल रहा है तो आप अपना गेम क्यों नहीं खेल रही हैं।”

कौन है अंकिता का दोस्त

वहीं वीकेंड के वार पर अंकिता लोखंडे को विक्की जैन की असलियत समझाते हुए सलमान यह भी कहेंगे कि विक्की जैन के पास कई दोस्त है लेकिन आपका दोस्त कौन है। अंकिता मुन्नवर फारूकी का नाम लेते हैं जिस पर सलमान कहते हैं। हां वह सुलझा हुआ है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या अंकिता विक्की से आगे बढ़कर अपना गेम खेल पाती है या एक बार फिर सलमान की बात को वह इग्नोर कर जाएंगी।

क्या अंकिता बदल पाएगी गेम

गौरतलब है कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में काफी एक्टिव हैं। जहां विक्की अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगे हुए हैं और वह घर में ही नहीं लोगों के बीच भी काफी चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ अंकिता टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि आगे अंकिता किस तरह गेम को खेलती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026