---Advertisement---

Bigg Boss 17: थेरेपी रूम में अंकिता से भिड़ गई ये हसीना, इन कंटेस्टेंट ने लगाई आरोपों की झड़ी

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में खूब धमाके होते हैं और यहां रिश्ते कब बदल जाए इसका पता नहीं रहता है। ऐसे में ईशा मालवीय खुलकर अंकिता लोखंडे के सामने आ गई है। थेरेपी रूम में अंकिता पर आरोप लगाती हुई ईशा कुछ ऐसा कह गई जो अब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 29, 2023 10:51 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 29, 2023 12:28 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में ड्रामे ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां हर दिन किसी न किसी की भिड़ंत होते रहती है और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। वहीं बीते कुछ दिन से ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे के बीच चार कदम के फासले दिख रहे हैं। जहां शो की शुरुआत में ईशा अंकिता एक दूसरे से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते थे और दोनों एक दूसरे को अपनी बहन बताते थे। वहीं अब ईशा अंकिता से खफा-खफा नजर आती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

ईशा और अंकिता की हुई बहस

प्रोमो में दरअसल ये दोनों हसीनाएं एक साथ भिड़ती हुई नजर आती हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि थेरेपी रूम में ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे नजर आ रही है। इस दौरान ईशा अंकिता के बारे में कहती है कि ये ड्यूटी करने से परहेज करती हैं और जब भी इनकी ड्यूटी की बारी आती है तो वह साफ इनकार कर जाती हैं। वहीं मन्नारा अक्सर उन पर तानेबाजी करती हुई नजर आती हैं। बाद में अंकिता भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर पलटवार करती हैं। ऐसे में इतना तय है कि आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामे होने वाले हैं।

घर में बदलते रिश्ते

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अंकिता लोखंडे ईशा और मन्नारा चोपड़ा के निशाने पर है। वहीं दोनों के बीच लव-हेट का रिलेशनशिप रहा है। दूसरी तरफ विक्की जैन और अभिषेक कुमार भी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आते हैं।जहां दोनों एक दूसरे को पहले भाई बताते थे वहीं अब हुए आमने-सामने हैं। यह तो तय है कि बिग बॉस के घर में रिश्ते हर दिन बदलते हैं और यहां कुछ ऐसा होता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

ऐश्वर्या की खानजादी के साथ भिड़ंत

वहीं प्रोमो में ऐश्वर्या की एक बार फिर खानजादी के साथ भिड़ंत होती हुई नजर आती है और इस दौरान ऐश्वर्या खानजादी को खाना देने से मना कर देती है। खाने को लेकर जहां खानजादी की सिफारिश करने विक्की भी आते हैं तो ऐश्वर्या उन पर भी चिल्लाने लगती है और ऐसे में खूब हाई वोल्टेज ड्रामे होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026