---Advertisement---

Bigg Boss 17: सुशांत से ब्रेकअप के बाद Ankita Lokhande की ऐसे हुई विक्की से मुलाकात, काफी मजेदार है लव स्टोरी

Bigg Boss 17: विक्की जैन और अंकिता लोखंडे फिलहाल बिग बॉस 17 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि इस कपल की एंट्री घर में हो सकती है। कभी सुशांत सिंह राजपूत को प्यार करने वाली अंकिता की अपने पति से मुलाकात काफी दिलचस्प रही है और उन्होंने अपने पति होने का फर्ज बखूबी निभाया है। वह हर कदम पर अंकिता का सपोर्ट करते हुए दिखे हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और कहना गलत नहीं होगा कि वे एक साथ काफी मजबूत बॉन्ड शेयर करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 11:03 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 लगातार सुर्खियों में है और ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कपल के तौर पर अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की घर में एंट्री हो सकती है। टीवी एक्ट्रेस लंबे समय से किसी शो में नजर नहीं आ रही है लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर बिग बॉस से ग्रैंड वापसी करने वाली है। अंकिता और विक्की एक दूसरे संग काफी खुश दिखाई देते हैं और दोनों शादी के बाद भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं। वहीं दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और उन्हें एक दूसरे के साथ कई पार्टी और इवेंट में स्पॉट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी सुशांत सिंह राजपूत से बेइंतहा मोहब्बत करने वाली अंकिता की जिंदगी में कैसे हुई थी विक्की जैन की एंट्री।

आखिर क्यों अंकिता की हुई थी सुशांत से ब्रेकअप

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे किसी समय में सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों एक सीरियस रिलेशन में हैं और बहुत जल्द शादी भी करने वाले थे। हालांकि इस प्यार को लंबे समय के बाद किसी की नजर लग गई और दोनों 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद यह कहा जा रहा था कि अंकिता लोखंडे के बिहेवियर की वजह से सुशांत ने उनके साथ ब्रेकअप किया लेकिन बाद में अंकिता ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि सुशांत ने प्यार के सामने अपने करियर को चुना और वह उस दौरान उनका सपोर्टर बनना चाहती थी इसी वजह से दोनों अलग हो गए।

पहली मुलाकात के बाद ऐसे बन गए विक्की और अंकित हमसफर

अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को साथ देने के लिए उनसे अलग हो गई लेकिन इस दर्द को वह भूल नहीं सकी।दूर होने के बाद भी उन्हें चाहती रही और इस वजह से वह डिप्रेशन में भी जा चुकी थी। ऐसे समय में विक्की जैन उनका सपोर्टर बने थे। दरअसल कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। उस दौरान जब वे पार्टी में मिले थे तो उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और यह बातचीत बाद में मुलाकात और फिर डेटिंग में कंफर्म हो गया। 2018 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे वहीं 2019 में विक्की ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार अंकिता लोखंडे से किया। अंकिता इस रिश्ते में समय लेना चाहती थी और लगभग 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

हर कदम पर विक्की ने दिया साथ

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता लोखंडे को काफी ट्रोल किया जा रहा था लेकिन उस दौरान भी विक्की उनके सपोर्टर बने। उनके साथ हर कदम पर खड़े रहे। अंकिता का खुद कहना था कि ऐसे समय में कोई भी छोड़ देता लेकिन विक्की जैन ने उन्हें संभाला और उन्हें सपोर्ट किया। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों की जोड़ी काफी खास और मजबूत है। ऐसे में इस कपल को बिग बॉस के घर में देखना माफी दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026