---Advertisement---

Bigg Boss 17: इस बार सिर्फ आंख नहीं बल्कि दिखेंगे बिग बॉस के 3 रंग, प्रोमो में सलमान खान ने किया खुलासा

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।बहुत जल्द यह शो दस्तक देने के लिए तैयार है और प्रोमो देखने के बाद फैंस और एक्साइटेड हैं। इस प्रोमो में सलमान खान यह बताते हैं कि इस बार बिग बॉस के तीन रंग देखने को मिलेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2023 1:23 अपराह्न

Bigg Boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी खत्म हुआ है और इसके बाद से बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में है। अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि बहुत जल्द यह शो ऑनएयर होने के लिए तैयार है। यह हम नहीं बल्कि सलमान खान खुद खुलासा करते हुए नजर आए हैं और इसके लिए उन्होंने एक प्रोमो भी जारी किया है। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। जहां हर बार बिग बॉस की सिर्फ आंखें दिखाई जाती थी इस बार उनके तीन और अलग रंग देखने को मिलेंगे। यह हम नहीं बल्कि सलमान खान ने खुद खुलासा किया है। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं और शो का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस प्रोमो में।

भाईजान ने किया बड़ा खुलासा

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो सलमान खान इसमें कहते हुए नजर आते हैं कि इस बार दर्शक बिग बॉस की कई चीजों से रूबरू होंगे क्योंकि अब तक सिर्फ आपने बिग बॉस की आंख ही देखी है। इस बार वह तीन नए-नए अवतार में नजर आएंगे। ऐसे में सलमान खान यह कहते हैं कि “अब तक जनता ने सिर्फ बिग बॉस की आंख देखी है लेकिन इस बार तीन अवतार देखने वाले हैं।” प्रोमो में सलमाम ऑरेंज कुर्ता पजामा पहनकर नजर आते हैं और कहते हैं दिल। वहीं दूसरे अवतार में ब्लैक शर्ट और ग्रे ट्राउजर्स में कहते हैं ‘दिमाग’ और आखिर में कैप और सनग्लासेस में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर वह कहते हैं ‘दम’।

सलमान खान के शो का प्रोमो जबरदस्त

इस प्रोमो के अंत में सलमान खान यह कहते हैं “अभी के लिए इतना ही प्रोमो हुआ खत्म।” प्रोमो के कैप्शन में कलर्स चैनल ने लिखा, “इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग जिसे देखकर आप सब रह जाएंगे दंग। बिग बॉस 17 बहुत जल्द कलर्स पर।

कब ऑनएयर होगा शो

लोग इस झलक को देखकर काफी एक्साइटेड हैं और सलमान खान का नया लुक इसे और भी मजेदार बना रहा है। बिग बॉस 17 को लेकर अब तक कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट तो नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि शो 15 अक्टूबर से शुरू किया जा सकता है। वहीं कंटेस्टेंट के नाम पर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अब तक इसके बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026