---Advertisement---

Bigg Boss 17: घर में किस कंटेस्टेंट को मिलेगा किसका साथ, बंटवारा होने के बाद क्या बदल जाएंगे रिश्ते

Bigg Boss 17: अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का खुलासा होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ दिल, दिमाग और दम वाले घर में कंटेस्टेंट को बंटवारा किया जाएगा और यह देखना वाकई काफी मजेदार है। ऐसे में देखना है कि बिग बॉस इस बार क्या गेम खेलते हैं। वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल होते हैं सोशल मीडिया पर फिलहाल यह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 10:35 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में हर दिन ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है एपिसोड और भी मजेदार होते जा रहा है। कंटेस्टेंट खुलकर सामने आ रहे हैं और कई लोगों का बोलबाला है। जाहिर तौर पर मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और मुन्नवर फारुकी जैसे कंटेस्टेंट घर के बाहर धमाल मचा रहे हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई है। इस बार घर में दिल, दिमाग और दम से खेलने की इजाजत है। वहीं बिग बॉस भी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। खुलेआम कंटेस्टेंट को लेकर बायस्ड भी शामिल है। वहीं अब एक लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

घर में बंटवारा

जहां तक प्रोमो की बात करें तो इसमें खास अंदाज में नॉमिनेशन की प्रक्रिया और बंटवारा किया गया है। इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस यह अनाउंसमेंट करते हैं कि अब वे अपने अंदाज में घर के सदस्यों का बंटवारा करेंगे। वहीं बिग बॉस आगे यह कहते हैं कि “हम दो प्यार करने वाले लोग को कैसे दिल से अलग कर सकते हैं और इसलिए अभिषेक और ईशा दिल वाले घर में रहेंगे।” क्या मन्नारा दिल वाले घर में रहती है या उन्हें दिमाग या दम में भेज दिया जाता है। खैर, शो की बात करें तो मुन्नवर और मन्नारा के साथ उनकी दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही है।

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की खुलेगी पोल

प्रोमो में आगे बिग बॉस मुनव्वर फारुकी को यह कहते हुए नजर आते हैं कि आप अपने अंदाज में बताइए कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में कौन हैं। अपनी शायरी अंदाज में मुनव्वर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की पोल खोलते हैं। वहीं प्रोमो में सिर्फ यह दिखाया गया है कि वह ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का नाम लेते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किस-किस कंटेस्टेंट की नॉमिनेशन लिस्ट में नाम है वहीं इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है।

उभरकर सामने आ रहे कंटेस्टेंट

अगर बिग बॉस की बात करें तो यहां युटयुबर्स वर्सेज टीवी स्टार्स का मुकाबला चल रहा है और घर में हर दिन नए-नए क्लैश हो रहे हैं। घर में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन उभर कर सामने आ रहे हैं। वहीं अंकिता और विक्की के बीच रिश्ते में दरार आने लगी हैं। जहां विक्की अपने गेम में काफी एक्टिव है लेकिन सफर अभी लंबा है इसलिए कुछ भी कहना मुश्किल है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि आगे किसी कंटेस्टेंट की नैया कब तक चलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026