---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्यों प्यार और शादी को लेकर भिड़ गए ऐश्वर्या और विक्की, लव ट्रायंगल की कहानी में आया नया ट्विस्ट

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में इस बार प्यार, लड़ाई, इश्क, मोहब्बत धोखा और फ्लर्ट सब मसाले देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में जहां एक तरफ दो शादीशुदा कपल की आपस में नहीं बन रही है वहीं दूसरी तरफ ईशा के बॉयफ्रेंड की एंट्री से लव ट्रायंगल भी सुर्खियों में है। इस बीच सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस और एक्साइटेड हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 10:47 पूर्वाह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में इस बार ट्विस्ट और टर्न अलग लेवल पर है। जहां एक तरफ लव ट्रायंगल लोगों को कंफ्यूज करने के लिए काफी है वहीं दूसरी तरफ दोनों शादीशुदा कपल भी अक्सर भिड़ जाते हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या और नील भट्ट के बीच भी सब ठीक नहीं लग रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लेटेस्ट प्रोमो की बात करें तो इसे देखने के बाद एक बार फिर यह तय है कि अपकमिंग एपिसोड में कपल की भिड़ंत होने वाली है।सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

क्या टूट जाएगा ईशा और अभिषेक

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें सबसे पहले आप देख सकते हैं कि ईशा के साथ एक बार फिर अभिषेक कुमार बात करते हुए नजर आते हैं। वह उनसे यह कहते हैं कि कैसे तुम 2 महीने में इतना आगे बढ़ गई। वहीं ईशा बोलती है कि अगर तुम सब कुछ ठीक कर लेते तो शायद हम दोनों साथ होते। मैं भी कुछ खत्म करना नहीं चाहती थी। वहीं अभिषेक इस रिश्ते को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं और फिर बाथरूम में खुद को लॉक कर लेते हैं। वहीं ईशा उन्हें मनाने की कोशिश करती है। इस लव स्टोरी का अंजाम क्या होगा। यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

अरुण ने ली चुटकी

बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट अरुण इस लव ट्रायंगल पर चुटकी लेते हुए नजर आए थे। उन्होंने कैमरे पर अपने ह्यूमर अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कौन बनेगा ईशा का पति’। जहां घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय पहले से मौजूद थे जो पहले एक्स रह चुके हैं। वहीं अब ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री हो चुकी है। जहां पहले ईशा समर्थ के साथ रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं कर रही थी वहीं बाकी कंटेस्टेंट के समझाने के बाद वह इस बात को मान गई कि हां वह रिलेशनशिप में है। वहीं अपने सामने एक्स को देख ईशा क्या करेंगी यह देखना अपकमिंग एपिसोड में इंटरेस्टिंग है।

आपस में भिड़े ये 2 शादीशुदा कपल

वहीं दूसरी तरफ प्रोमो में यह दिखाया गया है कि विक्की जैन मजाक में कुछ ऐसा कह जाते हैं जो ऐश्वर्या शर्मा को बुरा लग जाता है। दरअसल विक्की नील से पूछते हैं कि तुमने शादी कैसे की और ये क्यूट लगी डेटिंग और प्यार के बाद तो नील का जवाब होता है बिना डेटिंग किए शादी की है। ऐसे में विक्की चुटकी लेने लगते हैं और यह बात ऐश्वर्या को बुरी लग जाती है। पहले उनकी नील के साथ बहस होती है और उसके बाद ऐश्वर्या विक्की और अंकिता के साथ लड़ाई करती हुई नजर आती है। इस दौरान ऐश्वर्या यहां तक कह देती है कि उनकी अपनी शादी का कोई ठिकाना नहीं है और दूसरे के रिश्ते पर कमेंट करते हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद यह तो साफ है कि अपकमिंग एपिसोड में फिर मसाले मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026