---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्यों अभिषेक के खिलाफ ईशा ने उठाई आवाज, नॉमिनेशन टास्क में इस कंटेस्टेंट संग हुई मुनव्वर की भिड़ंत

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में एक बार फिर जहां ईशा अभिषेक की भिड़ंत होने वाली है तो दूसरी तरफ मुनव्वर और अरुण आमने-सामने आएंगे। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोग आने वाले एपिसोड को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह जबरदस्त होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2024 1:45 अपराह्न

BIGG BOSS 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में लड़ाई ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है और लाइमलाइट में रहने के लिए कई कंटेस्टेंट कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। जहां पहले शो में एक्स कपल के तौर पर ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की घर में एंट्री हुई थी। वहीं बाद में दोनों के बीच समर्थ जुरेल के आ जाने के बाद उनमें 36 का आंकड़ा भी देखने को मिला है। कई दफा वे एक दूसरे के सामने आ गए हैं। इस बीच एक बार फिर ईशा मालवीय की अभिषेक कुमार के साथ भिड़ंत होने वाली है और प्रोमो वीडियो वाकई काफी एक्साइटिंग है।

आखिर किस बात पर टूट गए अभिषेक

इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “ईशा ने उठाई अपनी आवाज अभिषेक के खिलाफ देखिए बिग बॉस 17।” इस प्रोमो में अभिषेक ईशा से कह रहे हैं। आज पहली तारीख है 2024 की मुझे तुमसे नहीं लड़ना है। वहीं ईशा कहती है तेरा यह ड्रामा मैं पिछले 1 साल से देख रही हूं। जब बीच में समर्थ आते हैं तो अभिषेक यह कहते हैं कि इसके चक्कर में खुद को बर्बाद मत कर। वहीं ईशा और अभिषेक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बाद में आप देख सकते हैं कि अभिषेक विक्की के सामने फूट-फूट कर रोने लगते हैं और कहते हैं कि वह जो कह रही है उससे मैं निकलकर आया हूं विक्की भाई।”

मुनव्वर और अरुण की होगी टक्कर

वहीं नॉमिनेशन स्पेशल टास्क में मुनव्वर फारूकी और अरुण के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत होती हुई नजर आती है। प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले समर्थ जुरेल मुनव्वर को नॉमिनेट करते हैं और कहते हैं कि आप जीरो हो। वहीं मुनव्वर अरुण को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं आपसे मैं बोर हो रहा हूं। वहीं अरुण मुनव्वर को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं कि मुनव्वर जिसका कोई मुद्दा है। वहीं नॉमिनेशन टास्क के बाद दोनों की जमकर लड़ाई देखने को मिलती है। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स ने कैप्शन में लिखा, “भिड़ गए अरुण और मुनव्वर नॉमिनेशंस के चक्कर में और हो गया घर में इंटेंस क्लेश।” ऐसे में आने वाले एपिसोड में एक बार फिर जमकर मसाले देखने को मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026