---Advertisement---

Bigg Boss 17: क्यों अंकिता के कैप्टन बनने पर विक्की हुए खिलाफ, एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक के लिए समर्थ से भिड़ी ईशा

Bigg Boss 17: घर में एक बार फिर गहमागहमी होने वाली है और अब एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के सपोर्ट में ईशा मालवीय नजर आएंगी। इस दौरान वह अपने बॉयफ्रेंड यानी समर्थ जुरेल से भी भिड़ जाती है और उन्हें पोकिंग का बादशाह का देती है। दूसरी तरफ अंकिता की कैप्टेंसी में विक्की जैन खिलाफ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2024 1:19 अपराह्न | Updated: जनवरी 4, 2024 2:25 अपराह्न

bigg boss 17
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में जहां एक तरफ रिश्ते बनते हैं तो दूसरे तरफ बिगड़ भी जाते हैं। ऐसे में शुरुआत से ही ईशा मालवीय अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच एक अलग ही कशमकश देखने को मिला है। जहां अभिषेक ईशा एक्स कपल रह चुके हैं। वहीं समर्थ ईशा का करंट बॉयफ्रेंड है। तीनों के बीच हमेशा खूब तनातनी भी देखने को मिलती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक का सपोर्ट कर रही ईशा अपने बॉयफ्रेंड समर्थ से लड़ाई करती हुई दिखी। ऐसे में हंगामा होना तो लाजमी है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है प्रोमो में।

अभिषेक के सपोर्ट में बोलीं ईशा

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि ईशा समर्थ से यह कहती है कि “तेरे से ज्यादा पोक कोई नहीं करता है इस दुनिया में। आज तूने जो उसकी हालत कर दी है ना पोक कर करके तू पोकिंग का बादशाह है।” इस पर समर्थ ईशा के इस बात पर हैरान रह जाते हैं और कहते हैं, “आपको इतनी दया आ रही है तो जाओ उसके पास। आपका प्यार दिख गया और इससे साफ पता चल रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड होकर यह मेरे साथ नहीं है तो फिर किसी की नहीं है।” ईशा कहती है कि “तूने जो उसे रुलाया है ना तेरी वजह से उसकी यह हालत हो गई है।”

फिर भिड़ गए अंकिता और विक्की

एक और प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे घर की नई कैप्टन बन चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पति यानी विक्की जैन को ड्यूटी बताती है लेकिन इस पर विक्की चिढ़ जाते हैं और कहते हैं बड़ी आई कैप्टन। वही अंकिता भी उन्हें जलकुकड़ा कहती है। विक्की यह सुनकर कहते हैं कि अंकिता को सिर्फ मुंह चलाना आता है। इसे देखने के बाद इतना तो तय है कि कपल के बीच एक बार फिर घमासान देखने को मिलेगा। ऐसे में क्या विक्की जैन अंकिता लोखंडे के कैप्टन बनने पर खुश नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर और मन्नारा के रिश्ते में खटास आ रही है और मन्नारा यहां तक कह गई कि वह नहीं चाहती है कि मुनव्वर इस शो को जीते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026