---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘दोनों तरफ अच्छा बनना…’ नहीं थम रही Karan Veer Mehra और Shilpa Shirodkar में खींचतान, यूजर्स बोले- ‘ये भारी पड़ गया’

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा को लेकर शिल्पा शिरोडकर के सामने हुआ कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानने के बाद वह खुद रह गई दंग, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं इस पर जमकर कमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2024 1:06 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और करणवीर मेहरा के बीच टाइम गॉड टास्क के दौरान तनातनी शुरू हुई। ऐसे में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) वीकेंड के वार एपिसोड के बाद ऐसा लग रहा है जैसे दोनों के बीच दोस्ती में दरारें आ चुकी हैं। दरअसल पर्दाफाश टास्क घर में हुआ और इसमें सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर को कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस दंग रह गई। करणवीर मेहरा को लेकर सलमान ने शिल्पा शिरोडकर को सच्चाई बताई और उन्हें आईना दिखाते हुए नजर आए। इसके बाद शिल्पा के चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक था। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar के सामने Salman Khan ने किया Karan Veer Mehra के सच का खुलासा

इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो पर्दाफाश टास्क में शिल्पा शिरोडकर एक चिट्ठी पड़ती है जिसमें लिखा हुआ होता है कि दोनों तरफ अच्छा बनती है शिल्पा एक इंग्लिश की कहावत है when you fall for everything you stand for nothing।” इस बयान को सुनने के बाद शिल्पा शिरोडकर कहती है कि यह करण ने उनके लिए कहा है। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि जब आप इंजर्ड थी दर्द में थी तब करण रजत के पास जाकर उन्हें कंग्रॅजुलेशंस देते हुए कहते हैं कि तुम जीत गए यह । सुनने के बाद शिल्पा शिरोडकर मुस्कुराने लगती है और ताली बजाती है।

Bigg Boss 18 प्रोमो को देख चुप नहीं रह सके यूजर्स

https://twitter.com/sri_sharmaa_/status/1857857449417650546
https://twitter.com/Uniiiiicornnn/status/1857849643213766794

प्रोमो वीडियो देखने के बाद इतना तो तय है कि एपिसोड में एक बार फिर जबरदस्त हंगामा होने वाला है। वहीं सोशल मीडिया पर इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा शिल्पा सेफ खेल रही है लेकिन उसे भारी पड़ेगा। एक ने कहा शिल्पा तुम्हें दो पैसे की भी सेल्फ रिस्पेक्ट है तो छोड़ दो करण को। एक यूजर ने कहा इतना भी सेफ मत खेलो तो एक ने कहा, “सलमान खान शर्म करो आप भी मेकर्स का साथ दे रहे हो बाइस्ड शो कितना गिरोगे नीचे बिग बॉस। पीछे पड़ गए हो करण के लाडले को हाइप करने के लिए।”

क्या बदल जाएगा Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar और Karan Veer Mehra का समीकरण

बता दें कि टाइम गॉड टास्क में शिल्पा शिरोडकर के साथ करणवीर मेहरा खड़े नहीं थे। वहीं बाद में करण शिल्पा के सामने रोते हुए नजर आए थे। अब ऐसे में सलमान खान के खुलासे के बाद क्या करेंगी शिल्पा शिरोडकर यह देखना वाकई काफी इंटरेस्टिंग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026