---Advertisement---

Bigg Boss 18: टाइम गॉड टास्क में मारपीट! Rajat Dalal का पारा हुआ गर्म तो इस कंटेस्टेंट ने पटका, यूजर्स बोले- ‘कैसे जाहिल और गवार…’

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में एक बार फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, टाइम गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट के बीच जमकर हुई हाथापाई, आखिर कौन बनेगा नया टाइम गॉड यह देखना होने वाला है दिलचस्प लेकिन मारपीट देखने के बाद यूजर्स का फूटा गुस्सा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 12:57 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में टाइम गॉड बनने के लिए एक बार फिर जमकर उठा फाटक देखने को मिलने वाला है। इस बार निशाने पर आएंगे  रजत दलाल (Rajat Dalal)। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जहां दो टीमों के बीच घमासान हुआ है और ऐसे में आखिर किसी मिलेगा यह देखना दिलचस्प होने वाला है गेम जीतने की कोशिश में जुटे कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ हाथापाई करने पर भी उतारू हो गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह प्रोमो जिसमें करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की टीम है आमने-सामने।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena vs Karan Veer Mehra टीम

दरअसल घर में टाइम गॉड बनने के लिए दो टीम बांटे गए हैं जिसमें करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना अपनी अपनी टीम के कप्तान है। वहीं विवियन की टीम मे ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दारंग, एलिस कौशिक और शिल्पा शिरोडकर है तो दूसरी तरफ करणवीर की टीम में रजत दलाल, सारा आरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नजर आ रही है।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal को Vivian Dsena और Avinash Mishra ने दी पटखनी

जहां तक इस टास्क की बात करें तो इसमें दोनों टीमों को मिट्टी कुछ बनाने के लिए कहा गया है और ऐसे में अपोजिट टीम को बनाने से रोकना है। इस दौरान जो ज्यादा बड़ा मिट्टी से कुछ बनाता है वह टास्क जीत जाएगा। ऐसे में एक- दूसरे को रोकने के लिए दोनों टीम में लड़ाई देखने को मिलती है। इस दौरान इसमें आप देख सकते हैं कि शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा श्रुतिका अर्जुन को रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसे में रजत दलाल आ जाते हैं और ऐसे में और अविनाश और विवियन डीसेना रजत को रोकते हैं। धक्कामुक्की के दौरान रजत को अविनाश और विवियन जमीन पर पटक देते हैं।

Bigg Boss 18 का कौन बनेगा नेक्स्ट टाइम गॉड

वहीं दूसरी तरफ यह भी दिखाया गया है इस संचालक बनी कशिश कपूर फर्स्ट राउंड में करणवीर मेहरा की टीम को विनर बताती है। वहीं दूसरे राउंड में एलिस कौशिक यह कहती हुई नजर आती है कि रजत दलाल फिजिकल हुए हैं। अब ऐसे में क्या होगा कशिश कपूर का फैसला यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है लेकिन टाइम गॉड बनने के लिए घर में खूब धक्का मुक्की और मारपीट देखने को मिला है।

Bigg Boss 18 प्रोमो देख यूजर्स हुए खफा

https://twitter.com/Its_real_raj/status/1853866404711125293

वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कैसे-कैसे जाहिल और गवार लोग आए हैं इस सीजन में।” एक ने लिखा सिर्फ लड़ाई ही आती है इसको तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रजत दलाल के बिहेवियर को लेकर खफा नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026