---Advertisement---

Bigg Boss 18: हिसाब बराबर! क्या Kashish Kapoor से इस तरह स्प्लिट्सविला का बदला लेंगे Digvijay Rathee? देखें क्या बोल रहे फैंस

Bigg Boss 18: टाइम गॉड दिग्विजय सिंह राठी क्या कशिश कपूर को नॉमिनेशन से बचाएंगे या वह कुछ ऐसा करेंगे जिसे देखकर लोगों को झटका लग सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है लेटेस्ट खबर और हिसाब बराबर करने की बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2024 8:32 अपराह्न | Updated: नवम्बर 22, 2024 9:40 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) और कशिश कपूर बिग बॉस 18 के घर में एक बार फिर टकराए। दरअसल स्प्लिट्सविला X5 से दोनों की दुश्मनी काफी चर्चा में रही है और ऐसे में जब कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 18 में वे नजर आए तो लोग उनके बीच की दुश्मनी देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में दिग्विजय सिंह राठी को बिग बॉस की तरफ से एक खास मौका दिया गया कि वह नॉमिनेटेड कशिश कपूर को बचा सकते हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने जो किया उसे जानने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाए। आइए जानते हैं हिसाब बराबर करने के चक्कर में दिग्विजय राठी का फैसला क्या रहा।

Bigg Boss 18: क्या Digvijay Rathee की वजह से टूटेगा Kashish Kapoor का सपना

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1859891434909843698

@KhabriBossLady x चैनल से कहा गया है कि सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय राठी ने इस सप्ताह के बिग बॉस 18 नॉमिनेशन से कशिश कपूर को बचाने से इनकार कर दिया है उन्होंने अपने टाइम पावर का इस्तेमाल नहीं किया और अगर ऐसा होता है तो यह हिसाब बराबर है। अब उन्हें फिर से रोना नहीं चाहिए की कशिश ने उनका सपना तोड़ दिया क्योंकि उन्होंने अब वही किया है।

Bigg Boss 18: Digvijay Rathee और Kashish Kapoor को लेकर क्या कह रहे लोग

हालांकि इसको लेकर लोग जमकर कमेंट करने लगे और एक यूजर ने लिखा हिसाब बराबर तब होगा जब कशिश एविक्ट होती है तो एक ने कहा अच्छा है कि नहीं बचाया लेकिन हिसाब बराबर कभी नहीं होगा। टाइम गॉड की पावर उसने कमाया है इसमें कशिश का कोई रोल नहीं है। अगर वह यहां से चली जाती है तब हिसाब बराबर हो सकता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या नॉमिनेशन से कशिश को दिग्विजय बचाते हैं।

आखिर क्यों है Digvijay Rathee और Kashish Kapoor के बीच दुश्मनी और मतभेद

गौरतलब कि स्प्लिट्सविला में कशिश कपूर और दिग्विजय राठी फाइनल तक पहुंचे थे लेकिन अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बाद कशिश ने पैसे को चुनकर शो छोड़ने का फैसला लिया था जिसके बाद से दिग्विजय के साथ उनकी तनातनी है और इस वजह से दोनों के बीच फ़ासला आ गया है।

Bigg Boss 18 में क्या होगा Digvijay Rathee का फैसला

बात करें टाइम गॉड पावर की तो बिग बॉस की तरफ से दिग्विजय राठी को एक स्पेशल पावर मिला है जहां वह कशिश कपूर को बचा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है। कुछ लोगों का कहना है कि बिग बॉस के घर से इस हफ्ते तजिंदर सिंह बग्गा और एलिस कौशिक का सफर खत्म हो सकता है। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर जनता का प्यार किस कंटेस्टेंट पर दिखता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026