---Advertisement---

Bigg Boss 18 में सेक्सी और हैंडसम मर्दों का मेला! कभी दुनिया के 7वें हैंडसम मर्द रहे Salman Khan कर रहे कभी 2nd sexiest मर्द रहे का सीजन होस्ट

Bigg Boss 18: कभी दुनिया के 7वें हैंडसम मर्द रह चुके सलमान खान इस बार बिग बॉस का सीजन तो होस्ट कर रहे हैं लेकिन यह कई महीनो में स्पेशल है। दरअसल इस शो में नजर आने वाले एक कंटेस्टेंट कभी 2nd सेक्सियस्ट मर्द रह चुके हैं।आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2024 10:05 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: यह सीजन एक मायने में काफी खास है क्योंकि यहां हैंडसम और सेक्सी मर्दों का जमावड़ा लगा है। जहां एक तरफ कभी दुनिया के मोस्ट गुड लुकिंग मैन Salman Khan इसे होस्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दे रहे हैं एशिया के 2nd Sexiest Man रह चुके शख्स जिसका नाम जानकर हैरानी होगी। Bigg Boss 18 में नजर आ रहे एक कंटेस्टेंट को कभी Asia’s Sexiest Man की लिस्ट में रखा गया था। यही वजह है कि आज भी लड़कियां उनके लिए क्रेज़ी नजर आ रही है और शो में उनका स्टारडम किसी से छिपा नहीं है। हम Bigg Boss 18 में दो बार टाइम गॉड रह चुके विवियन डीसेना की बात कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 के होस्ट Salman Khan के लुक की दुनिया थी दीवानी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 2004 में पीपल मैगजीन USA के मुताबिक दुनिया के 7वें बेस्ट लुकिंग मैन रहे हैं। दुनिया भर में इस नंबर पर अपनी जगह को प्राप्त करना सलमान के लिए किसी माइलस्टोन से कम नहीं है। यह सच है कि 90 के दशक में अपने लुक्स की वजह से बॉलीवुड में सलमान खान राज कर रहे थे और हर एक डायरेक्ट उनके साथ फिल्म करने के लिए बेताब थे। स्टारडम तो अब भी बरकरार है लेकिन यह विशेष उपलब्धि निश्चित तौर पर एक रिकॉर्ड है।

Salman Khan के Bigg Boss 18 के Vivian Dsena के नाम है ये उपलब्धि

दूसरी तरफ बात करें विवियन डीसेना की तो लगातार 8 साल तक वह एशिया के 50 सबसे Sexiest Men की लिस्ट में शामिल हैं। पहली बार 2015 में 5वीं पोजीशन पर तो 2017 में चौथे नंबर पर शुमार रहे। 2018 में वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए थे और अब बिग बॉस 18 में उनकी पापुलैरिटी बढ़ने के बाद उनके पहले नंबर पर शुमार होने की खबर आ रही है।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena की पॉपुलरिटी

जहां तक विवियन डीसेना की बात करें तो सलमान खान के शो में नजर आने वाले विवियन की पापुलैरिटी काफी बढ़ गई है। वह शो में बहुत अच्छा कर रहे हैं और पापुलैरिटी रैंक में वह लगातार टॉप लिस्ट में शुमार हैं। इस हफ्ते पापुलैरिटी रैंक में उन्हें थर्ड पोजिशन मिला है लेकिन यह सच है कि सोशल मीडिया पर लड़कियां उनके लुक्स को लेकर काफी दीवानी है। विवियन की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई है और आए दिन वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 से पहले भी Vivian Dsena का रहा है नाम

मधुबाला एक इश्क एक जुनून, सिर्फ तुम और प्यार की एक कहानी जैसे टीवी सीरियल में नजर आने वाले विवियन डीसेना अपने अलग-अलग अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। फैंस न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके लुक्स को लेकर भी क्रेज़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026