---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘करण किसलिए है…’ Shilpa Shirodkar ने की दगाबाजी तो टूटे Karan Veer Mehra, परेशान यूजर्स बोले- ‘बोरिंग ड्रामा’

Bigg Boss 18: दोस्ती को लेकर तीखे सवाल करते नजर आए करणवीर मेहरा ने शिल्पा शिरोडकर से कहा कुछ ऐसा जिसे जानने के बाद रह जाएंगे आप हैरान, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल, वहीं लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2024 1:24 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 18) को फॉलो करने वाले फैंस इस सीजन करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के रिश्ते को लेकर बात बनाने में कभी पीछे नहीं हैं। जहां दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया जाता है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर टाइम गॉड टास्क में शिल्पा ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद करणवीर मेहरा टूट गए और इस बार वह तीखे सवाल करते हुए नजर आए। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि क्या करण अपना रिश्ता हमेशा के लिए शिल्पा से खत्म कर लेते हैं या एक बार फिर चीजें ठीक हो जाएंगी। इस सब के बीच आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra ने Shilpa Shirodkar के सामने दोस्ती को कहा फेक

प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि शिल्पा शिरोडकर यह कहती हैं कि “ईशा होती है नेक्स्ट टाइम गॉड।” वहीं इस पर दिग्विजय सिंह राठी कहते हैं शिल्पा जी आप बेकार इंसान हैं एकदम घटिया। बाद में दिखाया जाता है कि करणवीर मेहरा शिल्पा शिरोडकर के पास पहुंचते हैं और कहते हैं कि क्या आपको लगता है कि आप ठीक थे। इस पर शिल्पा कहती है कि “मेरे लिए तुम थे।” इस पर करण कहते हैं, “करण किस लिए है सिर्फ टाइम गॉड ना बनाने के लिए। तुम मेरे साथ ही ऐसा क्यों करोगे बार-बार। मैं ऐसी दोस्ती नहीं चाहता हूं जो फेक रहे।” यह सुनकर शिल्पा शिरोडकर शॉक्ड रहती है

Bigg Boss 18 प्रोमो में Karan Veer Mehra और Shilpa Shirodkar को देख यूजर्स का भी फूटा गुस्सा

वहीं जब प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ फैंस इसे बोरिंग बताने लगे। एक यूजर ने लिखा बोरिंग ड्रामा शिल्पा और करण का। एक ने कहा इनका कभी कुछ पता नहीं चलता। कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो करणवीर मेहरा को सपोर्ट करते हुए नजर आए और उन्हें शिल्पा शिरोडकर से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा शिल्पा सिर्फ करणवीर को इस्तेमाल कर रही है अपने फायदे के लिए। वहीं एक ने लिखा शिल्पा शिरोडकर को अभी के अभी घर से बाहर निकालो बिग बॉस। दूसरे यूजर ने कहा इनका कुछ समझ में नहीं आता है।

क्या Bigg Boss 18 में टूट जाएगा Karan Veer Mehra और Shilpa Shirodkar का रिश्ता

अब आगे बिग बॉस के घर में यह ड्रामा क्या नया मोड़ लाता है यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है तो दूसरी तरफ शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा की दोस्ती टूट जाती है। एक बार फिर वे आप ही रंजिशें भूलकर साथ हो जाएंगे इसके लिए एपिसोड स्ट्रीम होने का इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026