---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘उंगली करोगे तो…’ Vivian Dsena से भिड़े Karan Veer Mehra क्या बन पाएंगे टाइम गॉड, लोग बोले- ‘विवियन की कॉफी वाला टॉर्चर’

Bigg Boss 18: जहां एक तरफ विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच भिड़ंत होने वाली है तो दूसरी तरफ टाइम गॉड टास्क में लड़कियां लड़कों को टॉर्चर करती हुई नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में है जिसे देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2024 1:58 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: एक बार फिर घर में टाइम गॉड का टास्क होने वाला है और इस बार मेल कंटेस्टेंट फीमेल कंटेस्टेंट की भिड़ंत होने वाली है। जहां एक तरफ फीमेल कंटेस्टेंट मेल कंटेस्टेंट को टॉर्चर करते हुए नजर आएंगे तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन इस टॉर्चर को बर्दाश्त कर टाइम गॉड की रेस में आगे जाते हैं। हालांकि इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक और प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) आमने-सामने हैं। Bigg Boss 18 प्रोमो में करण वन लाइनर की वजह से चर्चा में आ गए। आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra vs Vivian Dsena का होने वाला है खेला

प्रोमो में दिखाया जाता है की करण वीर मेहरा विवियन डीसेना से यह कहते हुए नजर आते हैं कि जब आप टाइम गॉड बने थे तब आपने नियम बना लिया था कि टाइम गॉड को काम करना अलाउड नहीं है। इस पर विवियन कहते हैं, “टेप की कैसेट है तू ए और बी साइड बजने से से सेम बजता है। गंदे बर्तन सुन ले।” इस पर करण तैश में आ जाते हैं और वह कहते हैं, “मैं गंदगी साफ करता हूं बहुत अच्छे से साफ करता हूं गंदगी एकदम चमका डालूंगा। अभी तक कोने में बैठा था अच्छा लग रहा था उंगली करोगे तो छोड़ूंगा नहीं।”

Bigg Boss 18 में टाइम गॉड की रेस में Karan Veer Mehra और Vivian Dsena हो रहे टॉर्चर

https://twitter.com/_SweetShruti/status/1858940245636501631

वहीं दूसरी तरफ घर में टाइम गॉड बनने के लिए टॉर्चर टास्क हुआ जिसमें लड़कियां लड़कों को टॉर्चर करती हुई नजर आई। इस दौरान जहां कशिश और ईशा करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा को वैक्स करती हुई नजर आती है तो दूसरी तरफ चाहत पांडे विवियन के कॉफी के साथ खिलवाड़ करती हुई नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर जब प्रोमो वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे।एक यूजर ने लिखा विवियन की कॉफी वाला टॉर्चर। एक ने लिखा फिर विवियन कॉफी पर फिसल गया। एक यूजर ने कहा यहां भी लाडला बस काफी से टॉर्चर हो गया। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या तीसरी बार करणवीर मेहरा इस टास्क को जीत पाते हैं या फिर तीसरी बार विवियन टाइम गॉड बनते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026